जयपुर। राजस्थान में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची भी आज जारी कर दी है। भाजपा की ओर से आज चौथी सूची में दो उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है।
आज भाजपा ने बाड़मेर की शिव सीट से स्वरूप सिंह खारा और टोडाभीम से राम निवास मीणा को चुनावी मैदान में उतारा है। इस तरह अब तक भाजपा की ओर से 184 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है।
अभी पार्टी को 16 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करना बाकी है। इससे पहले चर्चा हो रही थी कि बाड़मेर की शिव सीट से रविंद्र सिंह भाटी को टिकट दिया जाएगा। अब पार्टी ने बाड़मेर भाजपा के जिलाध्यक्ष खारा को उम्मीदवार बनाया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने खुमान सिंह को टिकट दिया था।
PC:outlookindia
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्नलिखित दो नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/DKQYrejjss
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) November 3, 2023