May 17, 2024

Lifestyle

इंटरनेट डेस्क। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अपने खूबसूरती बीचेज के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आपका सर्दी के मौसम में कही पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं।

आज हम आपको राधानगर बीच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो हैवलॉक द्वीप में स्थित है। ये देश ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे खूबसूरत समुद्र तटों में से एक है। ये बीच अपने शांत वातावरण और रोमांचक गतिविधियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इस बीच पर बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटकों के साथ साथ विदेशी पर्यटकों का आगमन होता है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का ये बीच नीले पानी और सफेद रेत के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है। अगर आपका सर्दी के मौसम में पत्नी के हनीमून पर जाने का प्लान है तो ये बीच आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चािहए। यहां पर आपको सूर्यास्त के मनोरम दृश्य का दीदार करने का मौका मिलेगा।

PC:holidayrider

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान का तनोट माता मंदिर दुनिया में प्रसिद्ध है, जो जैसलमेर जिले में पाकिस्तान सीमा के पास ही स्थित है। अगर आप सर्दी के मौसम में जैसलमेर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जैसलमेर से 120 किलोमीटर दूर सिथत तनोट गांव में स्थित प्रसिद्ध मंदिर का दीदार जरूर ही करें।

तनोट माता को देवी हिंगलाज का पुनर्जन्म माना जाता है। इस मंदिर के बारे में एक बात जानकार आप हैरान रह जाएंगे। बताया जाता है कि 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान राजस्थान के इस मंदिर पर भारी हमले और गोलाबारी हुई थी। हैरान करने वाली बात ये है कि मंदिर में कोई भी गोला या बम नहीं फटा।

इसी कारण लोगों की इस मंदिर स्थित तनोट माता के प्रति आस्था बढ़ गई। युद्ध के बाद, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया गया था। यहां पर हमेशा भक्तों का जमावड़ा रहता है। आपको एक बार ये मंदिर जरूर देखना चाहिए।
PC:holidayrider

इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में घूमने के हिसाब से राजस्थान का उदयपुर शहर भी बहुत ही शानदार स्थान है। आज हम आपको यहां की सहेलियों की बाड़ी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आपका उदयपुर जाने का प्लान है सहेलियों की बाड़ी को एक बार जरूर ही देखें।

ये उदयपुर शहर का एक राजसी उद्यान है, जो गार्डन या मैडेंस के आंगन के रूप में भी प्रसिद्ध है। बताया जाता है कि इसका निर्माण महाराजा संग्राम सिंह से शादी के बाद राजकुमारी के साथ आने वाली युवतियों के लिए करवाया था।

उदयपुर में फतेह सागर झील के किनारे स्थित रानी की सहेलियों की बाड़ी में आपको हरे-भरे लॉन, कैनोपिड वॉकिंग लेन और शानदार फव्वारं देखने को मिल जाएंगे। ये एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। इस पार्क में आपको गार्डन का इतिहास, पारंपरिक वास्तुकला और शाही संरचना का दीदार करने का मौका मिलेगा। इसमें बड़े-बड़े पेड़ और फूलों के बाग आपको देखने को मिलेंगे। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: holidayrider

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका इस महीने में थाइलैंड घूमने का प्लान है तो ये खबर आपके काम की है। खबर ये है इस देश में आपके पास अभी बिना वीजा घूमने का मौका है।

थाईलैंड सरकार की ओर से टूरिज्म बढ़ाने के मकसद से भारतीय नागरिकों को बड़ा ऑफर दिया है। जिससे भारतीय नगारिक बिना वीजा के इस देश की खूबसूरत का दीदार कर सकेंगे। खबरों के अनुसार, थाईलैंड के टूरिज्म विभाग ने जानकारी कि नवंबर 2023 से अगले साल मई महीने तक भारतीय नागरिक बिना वीजा के उनके देश में घूमने की सुविधा का फायदा उठा पाएंगे।

आप छह 6 महीने के दौरान कभी भी ऐसा कर सकते हैं। विशेष बात ये है इस दौरान भारतीय पर्यटक इस देश में 30 दिनों तक रह भी सकते हैं। थाइलैंड अपने पयर्टक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का भी मोका मिलेगा।

PC:holidayrider

इंटरनेट डेस्क। अगर आप सर्दी के मौसम में किसी खूबसूरत बीच पर अपने पार्टनर के साथ जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप कर्नाटक जा सकते हैं। यहां पर आपको कई खूबसूरती बीचेज का दीदार करने का मौका मिलेगा। आज आपको यहां के कारवार शहर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो बीच, जंगल और ऐतिहासिक इमारतों आदि के कारण प्रसिद्ध है।

यहां पर आपको देवबाग बीच पर घूमने का मौका मिलेगा, जो शहर से बस 4 किमी की दूरी पर स्थित है। जिसकी खूबसूरती हरे और घने पेड़ बढ़ाते हैं। इस बीच पर साफ नीला पानी आपका दिल जीत लेगा। यहां पर आपको कुछ एडवेंचर का मजा लेने का भी मौका मिलेगा।

पत्नी के साथ रोमांटिक पल बिताने के लिए बहुत ही शानदार जगह है। यहां पर आपको कई सारे रिजॉर्ट और कॉटेज भी मिल जाएंगे। आप आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लें।

PC: tripadvisor

इंटरनेट डेस्क। आपके घर में भी कोई ना कोई छोटे बड़े फंक्शन, बर्थ डे पार्टी चलती ही रहती है। ऐसे में आप भी कई बार उसके लिए जगह की तलाश में रहते है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए है जयपुर में ऐसी ही एक डेस्टिनेशन जहां आप अपनी या परिवार में से किसी की भी बर्थ डे पार्टी कर सकते है और ये जगह शहर की भीड़ भाड़ से भी दूर है और प्रकृति के नजदीक है। तो ऐसे में आप इस पार्टी के लिए चुन सकते है Trishala Farmhouse को।

बर्थ डे पार्टी के लिए चुन सकते है ये जगह
बता दें की जयपुर के गोनेर रिंग रोड के पास खिजूरिया ब्राहम्णान में बना ये फार्महाउस नेचर के बहुत करीब है। इसके साथ ही शहर की भीड़ से दूर है और यहां आपको बढ़िया सुविधा भी मिलती है। तो ऐसे में आप बर्थ डे पार्टी के लिए इस बार Trishala Farmhouse को चुन सकते है।

कम बजट में मिल जाएगा
आपको त्रिशला फार्महाउस बर्थ डे पार्टी के लिए लिए कम ही बजट में उपलब्ध हो जाएगा। यहां आपको कई एक्टिविटीज भी करने का मौका मिलेगा। आप स्वीमिंग पूल का आनंद भी ले सकेंगे। टैरिफ से जुडी पूरी जानकारी के लिए आप व्हाट्सएप नंबर 9784461221 पर मैसेज कर के पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Trishla Farmhouse (@trishlafarmhouse)

कैसे पहुंचे
आप राजस्थान के बाहर किसी शहर से हैं और एयरपोर्ट से यहाँ आ रहे हैं तो जानकारी के लिए बता दें कि जयपुर एयरपोर्ट से त्रिशला फार्म हाउस 22 किलोमीटर है। आप टैक्सी से आसानी से यहाँ पहुंच सकते हैं। ट्रेन से जयपुर आ रहे हैं तो रेलवे स्टेशन से त्रिशला फार्म हाउस की दूरी लगभग 28 किलोमीटर है। टेक्सी से आप यहां पहुंच सकते है और इसके साथ ही यह जगह अक्षयपात्र जगतपुरा से 15 किलोमीटर है।

pc-Trishla Farmhouse

इंटरनेट डेस्क। ऊटी दक्षिण तमिलनाडु राज्य में नीलगिरी की पहाडिय़ों में बसी एक बहुत ही खूबसूरती जगह है। हनीमून कलप्स के लिए ये किसी स्वर्ण से कम नहीं है।

अगर आपका सर्दी के मौसम में हनीमून पर जाने का प्लान है तो ये सुन्दर हनीमून डेस्टिनेशन आपके लिए बेहतर विकप्त होगा, जो क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से दुनिया में प्रसिद्ध है। अपने लाइफ पार्टनर के साथ सर्दियों में यहां हनीमून के लिए जाना आपके लिए यादगार पल होगा। इस बेहद पॉपुलर हिल्स स्टेशन पर देशी-विदेशी पयर्टकों का हमेशा जवामड़ा लगा रहता है।

ऊटी में घास के मैदान, सुखदायक वातावरण, शांत मौसम आपका दिल जीत लेंगे। यहां पर आपको बहुत से खूबसूरत पयर्टक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार पल साबित होगा। ऊटी भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।

PC:herzindagi

इंटरनेट डेस्क। केरल का मुन्नार अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आपका सर्दी के मौसम में पत्नी के साथ हनीमून के लिए ही कही पर जाने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं। ये देश के सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशनों और बेस्ट विंटर्स हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है।

केरल का ये हिल स्टेशन मैरिड लाइफ की शुरूआत करने के लिए देश की सबसे अच्छी जगह है। मुन्नार में चाय के बागान, कोहरे से घिरे पहाड़ और ढेरों रोमांटिक रिसोर्ट आपका मिल जाएंगे। इससे आपका हनीमून टूर यादगार बन जाएगा। इस पर्यटक स्थल पर आपको एक्सेल हाउसबोट्स मिलेंगी, जिस पर आपको सुहाने मौसम में नदी पर प्यार भरा वक्त गुजारने का मौका मिलेगा।

मुन्नार एक हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ जगहों में से एक है। विशेष रूप से सर्दी में यहां बहुत ही प्यारा मौसम होता है। आपको आज ही अपनी पत्नी के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। यहां जाने से आपका पार्टनर भी खुश हो जाएगा।

PC:holidayrider,tripadvisor

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल राज्य भी अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। आज हम यहां के उत्तर में पूर्वी हिमालय की तलहटी में स्थित दार्जलिंग के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो सर्दी के मौसम में हनीमून पर जाने के लिए देश की बेस्ट जगहों में से एक है।

विभिन्न बौद्ध मठों और हिमालय की आकर्षित चोटियों से घिरा हुआ ये पयर्टक स्थल न्यू मैरिड कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय है। इस पयर्टक स्थल पर प्रति वर्ष सर्दी के मौसम में कपल्स की बड़ी संख्या हनीमून मनाने के लिए आती है।

पश्चिम बंगाल का ये खूबसूरत पर्यटक स्थल हिमालय की आकर्षक चोटियों से लेकर चाय के बागानों तक, बौद्ध मठों और पर्यटक स्थल से लेकर एडवेंचर एक्टिविटीज के कारण नवविवाहितों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहता है। यहां की हनीमून ट्रिप आपके लिए यादगार साबित होगा।आप आज ही अपने जीवनसाथी के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लें।

PC:holidayrider

इंटरनेट डेस्क। कश्मीर को धरती पर स्वर्ग बोला जाता है। सर्दी के मौमस में यहां पर पयर्टकों की विशेष रौनक रहती है। ये सर्दी के मौसम में देश का बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। कश्मीर हनीमून कपल्स लिए स्वर्ग जैसा ही है।

कश्मीर बर्फ से ढके पहाड़ों और चमचमाती झीलों से घिरा होने के कारण हमेशा से ही पयर्टकों के लिए आकर्षण को केन्द्र रहता है। अगर आप आगामी समय के लिए लाइफ पार्टनर के साथ हनीमून पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर चले जाएं।

प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर कश्मीर बर्फीली घाटियां, बर्फ की चादरे और कई एडवेंचर स्पोट्र्स जैसे एक्टिविटीज का मजा लेने का आपको मौका मिलेगा। इनके कारण ही ये देश का परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन बनता है। आप आज ही अपनी पत्नी के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लें। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। यहां पर आपको कई पर्यटक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा।

PC:india.com,punjabkesari

इंटरेनट डेस्क। अगर आपका इस महीन कही पर घूमने का प्लान है तो आप मध्यप्रदेश जा सकते हैं। आईआरसीटीसी की ओर हाल ही में मध्यप्रदेश के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से आप इस माह सैर कर सकते हैं।

आईआरसीटीसी की ओर से नाम का पैकेज टूर पैकेज पेश किया गया है। इसके माध्यम से आपके पास 5 रात और 6 दिन तक फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिलेगा। इसके तहत आपको ग्वालियर, जबलपुर, खजुराहो और ओरछा में घूमने का मौका मिलेगा। इस पैकेज के तहत आपको रुकने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी।

वहीं ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी। वहीं आसपास की जगहें घूमने के लिए एसी टैंपो ट्रैवलर भी मिलेगा। आप केवल 35,000 रुपए में ही ये यात्रा कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको तीन लोगों के गु्रप में अपना टिकट बुक करवाना होगा। अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 42,950 रुपए देने होंगे। दो लोगों को 36,400 रुपए प्रति व्यक्ति भुगतान करना होगा।

PC:indianexpress,startuptalky,jagran

इंटरनेट डेस्क। एलोवेरा हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एलोवेरा हमारे चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा देता है। इसका उपयोग कर आप त्वचा ये जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से राहत पा सकते हैं।

अगर आप डार्क सर्कल्स की परेशानी सामना कर रहे हैं तो आज ही एलोवेरा का उपयोग करना शुरू कर दें। डिहाइड्रेशन यानी त्वचा में नमी के कारण लोगों को चेहरे पर डार्क सर्कल्स का सामना करना पड़ता है। एलोवेरा एक प्राकृतिक मॉश्चराइजर के रूप में त्वचा पर कार्य करता है।

इसका उपयोग करने से त्वचा पर नमी बनी रहती है और ये संक्रमण से भी बचाव करता है। आप इसका नियमित रूप से उपयोग कर डार्क सर्कल की परेशानी को धीरे-धीरे खत्म कर सकते हैं। वहीं इसका सेवन करने से व्यक्ति को सेहत से जुड़े कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। आपको आज से ही एलोवेरा का उपयोग करना शुरू कर देना चाहिए।

PC: freepik

इंटरेनट डेस्क। खीरा हमारी सेहत ही नहीं त्वचा, बालों और नाखूनों के लिए गुणकारी होता है। इसका सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है। सर्दियों में भी ये हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से उपयोगी होता है। अक्सर वातावरण में नमी कम होने के कारण त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याओं का लोगों को सामना करना पड़ जाता है।

ऐसे में खीरे का सेवन कर आप इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं। खीरे में सिलिका मिलता है, जो बालों और नाखूनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खीरे में मिलने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण प्राकृतिक रूप से हमारी त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं।

इसका सेवन करने से त्वचा में चमक आती है। चेहरे की खूबूसरती बढ़ जाती है। इसके अलावा भी खीरे का सेवन करने से व्यक्ति को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से राहत मिलती है। आप आज ही इसका सेवन करना शुरू कर दें।

PC:amazon,livehindustan

इंटरेनट डेस्क। सर्दी के मौसम आते ही लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। ठंड में अक्सर इम्युनिटी कमजोर होने के कारण लोग सर्दी और फ्लू की चपेट में आ जाते हैं। आप हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपको इन परेशानियों से बचाने में बहुत ही उपयोगी है। ये चीज खीरा है।

इसका सेवन करने से सर्दियों में भी सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। ये हमें मौसमी बीमारियों से बचाता है। इनके अलावा खीरा डायबिटीज के मरीजों के लिए भी उपयोगी है। खीरा ब्लड शुगर कम करने में बहुत ही उपयोगी है।

इसका सेवन करने से डायबिटीज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को रोकने में सहायता मिलती है। खीरा वजन कम करने में भी बहुत ही उपयोगी है। आपको आज ही इसे अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।

PC:freepik,youtube

इंटरनेट डेस्क। दीपावली का त्योहार पास में है और आपके घर में भी मीठा खूब बनने वाला है। ऐसे में आप भी मीठे के साथ में कुछ नमकीन चाहते है तो आप भी कुछ अच्छा सा और बढ़िया सा बना सकते है। ऐसे में आज हम लाए है आपके लिए समोसा चाट। तो जानते है इसकी रेसिपी।

सामग्री
छोटे समोसे 10
छोले
इमली की खट्टी -मीठी चटनी
स्वादानुसार
जीरा पाउडर
भुजिया सेव 5 बड़ा चम्मच
हरा धनिया कटा हुआ
हरी धनिया की चटनी
दही
लाल मिर्च पाउडर
नमक

विधि
आपकों एक बडे बाउल में छोले लेने है। इसके बाद समोसे के टुकड़े कर छोले में डालने है। अब समोसे के ऊपर दही डाले, इसके बाद मीठी चटनी और स्वादानुसार धनिया की चटनी डाले। अब चाट पर नमक, लाल मिर्च, और भुना जीरा डाले। इसके बाद समोसा चाट पर सेव डाले। इसके ऊपर हरा धनिया डाले तैयार है आपकी समोसा चाट।

pc-geetascuisine.com

इंटरनेट डेस्क। दीपावली का त्योहार पास में है और ऐसे में आपके घर भी कुछ मेहमानों का आना होगा। ऐसे मे उनके लिए आप भी खाने में कुछ अच्छा और डिफरेंट बना सकते है और वो है पनीर दही टिक्की। तो चले जानते है रेसिपी।

सामग्री
पनीर – 200 ग्राम
गाजर – 2 कप
प्याज – 4
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
हल्दी – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादअनुसार
चाट मसाला – 1 चम्मच
ब्रेड क्रम्ब्स – 2 कप
हंग कर्ड – 1 कप
हरी मिर्च -3 बारीक कटी
हरा धनिया – 1 कप
अदरक – 1 टुकड़ा

विधि
पनीर दही टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को कद्दूकस करना है। इसके बाद गाजर, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया काट लें और एक बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर और काटी हुई सभी सब्जिया और मसाले को मिला ले। अब आपकों हाथ में तेल लगाकर मिश्रण से गोलाकार टिक्कियां बनानी है। एक पैन में तेल गर्म करें और तेल गर्म होने पर टिक्कियों को तेल में फ्राई करें साथ में चटनी और सॉस के साथ में सर्व करें।

pc-m.nari.punjabkesari.in

इंटरनेट डेस्क। पानी हमारी अच्छी सेहत के लिए बहुत ही जरूरी है। पर्याप्त पानी पीकर हम सेहत से जुड़ी कई गंभीर परेशानियों को दूर कर सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी पानी बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके माध्यम से बाल झडऩे की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

हम आपको बाल झडऩे की परेशानी को दूर करने का एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से अपना सकते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए आप नियमित रूप से प्रतिदिन 8 से 10 गिलास पानी पी लें। पर्याप्त रूप से पानी पीने से स्कैल्प और बालों को हाइड्रेट करने में मदद मिलती है।

इससे बालों के झडऩे की परेशानी कम हो जाएगी। वहीं बाल मजबूत बन जाएंगे। बालों की चमक बढ़ जाएगी। पर्याप्त रूप से पानी पीनी से हम त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से बच सकते हैं।

PC:freepik

इंटरनेट डेस्क। आपको भी दोस्तों के साथ घूमने गए हुए बहुत समय बित चुका है और आप अब घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे है और वो भी नवंबर की छुट्टियों में तो फिर आपको बता रहे है एक ऐसी जगह के बारे में जहां आप घूमने के लिए जा सकते है। तो फिर आप दोस्तों साथ जाने के लिए तैयार हो जाए इस जगह पर।

मुन्नार
इस बार आप दोस्तों के साथ घूमने जाने के लिए केरल का प्रोग्राम बना सकते है। नवंबर के महीने में यहां घूमने का मजा ही अलग है। वैसे केरल घूमना आपके लिए सस्ता भी है। ऐसे में आप इस बार दोस्तों के साथ केरल की शानदार जगह पर जाए जिसका नाम मुन्नार है। ये जगह आपको जरूर पसंद आएगी।

क्या देख सकते है
वैसे केरल में घूमने के लिए कोई भी आ सकता है। लेकिन आप दोस्तों के साथ आ रहे है तो यहां दूर-दूर तक फैले चाय के बागान, धुंध से ढके पहाड़ और मसाले के बागान आपको पसंद आएंगे। साथ ही यहा फैली सुगंधित ताजी हवा आपके मन में बस जाएगी।

pc-keralatourism-travel,keralatourismhub-com,munnartourism-co-in

इंटरनेट डेस्क। आपकी भी नवंबर के महीने में छुट्टिया आने वाली है और वो इसलिए की दीपावली का त्योहार इस महीने में है तो फिर आप भी घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे होंगे। ऐसे में आज हम आपको बता रहे है की आप घूमने के लिए कहा जा सकते है।

चित्तौड़गढ़ किला
इस बार घूमने के लिए आप राजस्थान में चित्तौड़गढ़ आ सकते है। यहां का किला देख आप खुश हो जाएंगे। यह ऐसी जगह है जो राजपूतों के गौरव का प्रतीक है। बता दें की यह चित्तौड़गढ़ किला काफी प्राचीन है और यहां से कॉफी बड़ा इतिहास भी जुड़ा है। तो आप यहां घूमने के लिए आ सकते है।

देश के बड़े किलों में आता है नाम
आपको बता दें की चित्तौड़गढ़ किला बहुत बड़ा है और देश के नामी किलों में इसकी गिनती होती है। यह देश के सबसे शानदार किलों में से एक है। साथ ही साथ यह राजस्थान का प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। बताया जाता है की 7वीं शताब्दी में मौर्य राजवंश ने इस किले का निर्माण कराया था।

pc- ndtv,thegoodlifewithiq-com,ichowk.in

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर नवंबर में घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे है तो फिर आपको देर नहीं करनी चाहिए और आपको इस बार घूमने का प्लान ऐसी जगह के लिए बना लेना चाहिए जहां जाकर आप इतिहास को जान सकेंगे। तो फिर आज आपको बता रहे है राजस्थान के इस किले के बारे में जहां आप घूम सकते है।

कुंभलगढ़ किला
आप नवंबर के महीने में इस बार घूमने के लिए जाए तो राजस्थान के कुंभलगढ़ जा सकते है। ये राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के पास में है और एक ऐतिहासिक किला है। ऐसे में आप इस बार घूमने जाने का प्लान यहां का बना सकते है। यहा जाकर आप इतिहास को तो जान ही सकेंगे साथ ही यहां पर राजशाही ठाठ भी देख सकेंगे।

कैसे पहुंचे
आप यहां आना चाहते है तो आप उदयपुर या फिर चित्तौड़गढ़ से भी यहां आ सकते है। बता दें की की शाही कुंभलगढ़ किला देखने में बड़ा ही खास है। मेवाड़ क्षेत्र में चित्तौड़गढ़ के बाद यह राज्य का दूसरा सबसे बड़ा महत्वपूर्ण फोर्ट है।

pc- amar ujala,zee news, amar ujala

इंटरनेट डेस्क। आप भी दोस्तों के साथ में दीपावली की छुट्टियों में घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे है तो फिर आपको इसकी तैयारी करनी चाहिए। आपको इस बार घूमने के लिए ऐसी जगह बताने जा रहे है जहां हर कोई जाना चाहता हैं। ऐसे में आपको देर नहीं करनी है और तैयारी करनी है जाने की।

मनाली
इस बार आप दोस्तों के साथ में देश के फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स मनाली जा सकते है। यहां घूमने के लिए नवंबर का महीना सबसे बेस्ट होता है। ऐसा इसलिए की आमतौर पर भीषण गर्मी से राहत पाने और सर्दियों में बर्फबारी का मजा लेने के लिए लोग यहा की यात्रा करते है।

सिक्किम
इसके साथ ही आप घूमने के लिए सिक्किम का दौरा भी बना सकते है। यहां की खूबसूरती हर किसी के दिल पर राज करती है और आप अभी तक नहीं आए है तो आपको तो जरूर आना चाहिए। खासकर हिमालय का दीदार करने से लेकर मजेदार पकवानों का आनंद आप यहां ले सकते है।

pc-9newshindi.com,wehimachali.com, jagran

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर घूमने का शौक रखते है और आपको प्रकृति के साथ साथ वाइल्ड लाइफ और बर्ड वॉच का शौक है और बर्ड लवर्स है तो फिर आज आपको बता रहे है एक ऐसी जगह जहां आप घूमने जा सकते है और आनंद उठा सकते है। यहां आप चाहे तो परिवार के साथ भी आ सकते है।

हनुवंतिया टापू
अगर आप अलग-अलग तरह के पक्षियों को देखना पसंद करते है और बर्ड लवर्स है तो बिना किसी सोच-विचार के आप हनुवंतिया टापू जा सकते है। यह जगह मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में है। बता दें की बर्ड लवर्स के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। कहा जाता है कि यहां करीब पांच सौ से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिलती है।

स्पोर्ट्स एक्टिविटीज भी कर सकते है
वैसे आप यहा आ रहे है तो आप हनुवंतिया टापू पर हॉट एयर बैलून का भी आनंद उठा सकते हैं। साथ ही आपको यहां कई वाटर स्पोर्ट्स जैसे स्कूबा डाइविंग, वॉटर जोरिंग, वॉटर पैरासेलिंग करने को मिल जाएगी।
pc-www.123rf.com,d.bhaskar, d.bhaskar

इंटरनेट डेस्क। आपकी शादी होने वाली है या फिर आपके घर में किसी और की शादी है और अभी से ही हनीमून की प्लानिंग शुरू हो चुकी है तो फिर आपको आज बता रहे है की हनीमून के लिए कहा जा सकते है। यह जगह घूमने और हनीमून के लिए शानदार है। ऐसे में आप जा सकते है इस खूबसूरत जगह पर।

कोडाइकनाल
आप घूमने के साथ साथ हनीमून के लिए जा रहे है तो फिर आप कोडाइकनाल जा सकते है। यह एक बेहद खूबसूरत डेस्टिनेशन है। इसे वनों का उपहार या हिल स्टेशन की राजकुमारी के नाम से भी जाना जाता है। यहा आपको हरे-भरे पहाड़, दूर-दूर फैले घास के मैदान, बादलों से घिरा आकाश देख मन खुशी से झूम उठेगा।

क्या देख सकते है
इस जगह आप जा रहे है तो आपको देखने को बहुत कुछ मिल जाएगा, लेकिन आप इस दौरान पार्टनर के साथ कोडाइकनाल झील, कोकर्स वॉक, ब्रायंट पार्क जैसे सिल्वर कास्केड वॉटरफॉल जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। आप यहां घूूमकर खुश हो जाएंगे।

pc- zee news,navbharat,tusktravel-com

इंटरनेट डेस्क। आपको दोस्तों के साथ घूमने गए हुए बहुत समय बित गया है और आप भी तैयारी कर रहे है तो फिर आपको देर नहीं करनी चाहिए। ऐसा इसलिए भी की यह मौसम घूमने के लिहाज से बड़ा ही खास है। ऐसे में आप भी इस बार घूमने जाने की तैयारी कर रहे है तो फिर निकल जाए कसौली के लिए।

कसौली
वैसे हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए आपको एक से बढ़कर एक जगह मिल जाएगी। लेकिन आज हम जिस जगह की बात कर रहे है, वहां आप जाना चाहे तो जा सकते है। ऐसे में ये हसीन वादियों के बीच जो जगह है वो है कसौलीं। खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशनों में कसौली अगर आप जाते है तो आप खुश हो जाएंगे।

क्या है देखने को
वैसे कसौली प्राकृतिक प्रेमियों के लिए एक जन्नत है। यहां हर तरफ हरियाली और अद्भुत नजारा आपको देखने को मिलेगा। कसौली में आप टिम्बर ट्रेल, गिल्बर्ट नेचर ट्रेल, सनसेट पॉइंट और मंकी पॉइंट जैसी जगहों पर जा सकते है।

pc-herzindagi.com,holidayrider.com,tourmyindia-com.

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना चल रहा है और इस बार तो विशेष रूप से सावन में अधिक मास भी है। ऐसे में आप भी भगवान शिव की पूजा कर रहे है और जाना चाहते है उनके दर्शनों को तो आज आपको बता रहे है विदेश में बसे भगवान शिव के मंदिर के बारे में जहां आप जा सकते है।

मुक्ति गुप्तेश्वर मंदिर ऑस्ट्रेलिया
आप इस बार भगवान शिव के दर्शनों के लिए विदेश जाए आपको ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में भगवान शिव का मंदिर देखने और और उनके दर्शनों का सोभाग्य मिलेगा। ऐसे में आप इस बार का टूय्र विदेश का बना सकते है।

श्रीलंका में है मुन्नेस्वरम मंदिर
इसके साथ ही आप जाना चाहे तो श्रीलंका भी जा सकते है। यहां भी भगवान शिव के दर्शन आपको हो जाएंगे। पौराणिक कथाओं के मुताबिक इस मंदिर का संबंध भगवान राम और रावण से जुड़ा हुआ है। भगवान राम ने रावण पर जीत हासिल करके यहीं पर भगवान शिव की पूजा आराधना की थी।

pc- tv9 bharatvarsh,australia247.info,zee news,