May 1, 2024

Year: 2023

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावों में भले ही अभी 6 महीने का समय बचा हो लेकिन अभी से ही इसकों लेकर राजनीतिक पाटियां जोड़ तोड़ में लग चुकी है, इस समय कांग्रेस के विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट जन संर्घष पद यात्रा निकाल रहे है और उसका कारण है भ्रष्टाचार।

वैसे तो यह सबकों पता है की पायलट और गहलोत एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते है, ऐसे में यह यात्रा भले ही पायलट भ्रष्टाचार के नाम पर निकाल रहे हो लेकिन टारगेट पर अशोक गहलोत है। वहीं आरएलपी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल का कहना है की पायलट को अलग से पार्टी बना लेनी चाहिए और कांग्रेस को छोड़ देना चाहिए।

अगर वो अलग से पार्टी बनाते है तो हमारी पार्टी उनका साथ देने को तैयार है। उन्होंने कहा की ये में पहले भी कह चुका हूं और अब फिर से कह रहा हूं। पायलट को समय रहते ही यह काम कर लेना चाहिए। समय निकल जाने के बाद कुछ नहीं बचता है।

pc- oneindia hindi

इंटरनेट डेस्क। वैसे तो अमेरिका एक महाशक्ति है और उसके साथ ही उसके पास किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है। लेकिन आर्थिक संकट किसी पर भी आ सकता है। ऐसे ही संकेत मिल रहे है अमेरिका के लिए भी। अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा कि यूएस सरकार के 31.46 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज चुकाने में डिफॉल्ट करने से दुनिया भर में आर्थिक संकट पैदा हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो अमेरिका की ट्रेजरी चीफ ने कांग्रेस से 31.4 ट्रिलियन डॉलर की फेडरल कर्ज सीमा बढ़ाने और एक डिफॉल्ट को टालने की अपील की है। बताया जा रहा है की येलेन ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हो सका तो दुनिया भर में आर्थिक मंदी छा जाएगी।

जानकारी के अनुसार येलेन ने जी-7 के साथ-साथ भारत, इंडोनेशिया और ब्राजील के वित्त मंत्रियों के साथ जापान में एक बैठक से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कड़ी चेतावनियों को जारी किया। उन्होंने कहा यह एक वैश्विक मंदी को बढ़ावा देगा जो अमेरिका को और पीछे ले जाएगा।

pc- abp news

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए आज फैसले का दिन है और उसके साथ ही आज यह तय हो जाएगा की यहा किसकी सरकार बनेगी। भाजपा एक बार फिर से सरकार बनाने में कामयाब होगी या फिर कांग्रसे यहा कब्जा करेगी। वैसे जेडीएस का एक बार फिर से गेमचेंजर साबित हो सकती है।

10 मई को 224 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। जिसके बाद आज नतीजे जारी होंगे। मतों की गिनती का काम शुरू हो चुका है। दोपहर तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। वैसे एग्जिट पोल की माने तो यहां कांग्रसे सरकार बना रही है। भाजपा यहा बहुमत से दूर है।

मतगणना राज्यभर के 36 केंद्रों में पर शुरू हो चुकी है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया था।

pc-newsonair

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी एलजी मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में एक बार फिर से केजरीवाल सरकार ने आरोप लगाए है। इसके बाद एक बार फिर से दिल्ली सरकार और एलजी के बीच की तकरार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को भी तैयार हो गया है।

वैसे आपकों बता दें की गुरुवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि उपराज्यपाल को दिल्ली सरकार की सलाह पर काम करना है। ट्रांसफर-पोस्टिंग राज्य सरकार के हिसाब से ही होगी। इस आदेश के बाद सीएमत अरविंद केजरीवाल ने सर्विस सेक्रेटरी आशीष मोरे का ट्रांसफर की दिया था।

इस मामले में दिल्ली सरकार ने एक फिर से आरोप लगाए है की एलजी ने आशीष मोरे के ट्रांसफर पर रोक लगा दी है। दिल्ली सरकार का कहना है कि केंद्र सरकार उसके सेवा सचिव के तबादले की पहल नहीं कर रही है।

pc- india tv news

इंटरनेट डेस्क। आपका बैंक खाता भी एसबीआई बैंक में है तो ये खबर आपके लिए बड़े ही काम की हो सकती है। ऐसा इसलिए कह रहे है की एसबीआई अब आपको एक ओर सुविधा देने जा रही है जिसके बाद आपको बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एसबीआई के ग्राहक जो अपने खाते को एसबीआई की ही दूसरी शाखा में ट्रांसफर करवाना चाहते है उनके लिए ये बड़े काम की बात है।

इस काम के लिए अब आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। इसे आप ऑनलाइन घर बैठे भी कर सकते हैं। आपकों अकाउंट को एक शाखा से दूसरी शाखा में ट्रांसफर करने के लिए आपके पास उस शाखा का कोड होना चाहिए। जहां आप अपना अकाउंट ट्रांसफर करना चाहते हैं।

इसके अलावा आपका फोन नंबर बैंक खाते के साथ रजिस्टर्ड होने अनिवार्य है। एसबीआई के ग्राहक अपने स्मार्टफोन में योनो ऐप या योनो लाइट के जरिए भी बैंक ब्रांच बदल सकते हैं।

pc- jagran.com

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले स्थित एक फैक्ट्री में आज सुबह लगी आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप धारण कर लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरगवां क्षेत्र स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में सुबह लगभग नौ बजे आग लग गई। आग का कारण अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है। आग के कारण फैक्ट्री में रखा कच्चा-पक्का सभी तरह का माल जलकर खाक हो गया।

फिलहाल नुकसान का आंकलन नहीं किया गया है, लेकिन वह करोड़ों में होने की आशंका है।भीषण आग की जानकारी मिलते ही मौके पर फायरब्रिगेड पहुंच गईं।थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने बताया कि सुबह अचानक फैक्ट्री खुलने से पहले ही धुआं निकलने लगा था। आग किन कारणों से लगी है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं। फैक्ट्री बंद होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

Pc:Patrika

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का बोर्ड रिजल्ट आज जारी कर दिया है। इसका इंतजार स्टूडेंट को पिछले काफी समय से था। जानकारी के लिए आपकों बता दें की इस बार कुल 87.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास हुए हैं।

स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर विजिट कर चेक कर सकते हैं। छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए कुछ ज्यादा करने की जरूरत नहीं है। बस उनके पास अपना रोल नंबर और जन्म तिथि होनी चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस बार के रिजल्ट में कुल 87.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस बार लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है। लड़कों का रिजल्ट जहां 84.67 प्रतिशत रहा है, वहीं लड़कियों का रिजल्ट 90.68 प्रतिशत है।

pc- amarujala

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के एक हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 18 हजार से अधिक हो गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 1580 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 18009 हो गयी है और संक्रमण दर 1.23 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3167 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.77 प्रतिशत है। इसी अवधि में 128764 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 1593 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

Pc:The World Economic Forum

सतना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान आज सतना के रामनगर में महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे लाड़ली बहना सम्मेलन में महिलाओं से संवाद करेंगे और भू अधिकार पत्र वितरण करेंगे।

मुख्यमंत्री आज 222 करोड़ 23 लाख रु. के 76 विकासकार्यों का शिलान्यास और 64 करोड़ 62 लाख रु. के 68 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस प्रकार वे कुल 286.87 करोड़ रु. के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के अंतर्गत नौ हजार सात पट्टोंका वितरण करेंगे।

Pc:Naidunia