May 20, 2024

Month: November 2023

इंटरनेट डेस्क। भारत के स्कॉटलैंड के नाम से कूर्ग बहुत ही प्रसिद्ध है। देश के दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में स्थित कूर्ग न्यू मैरिड कपल्स के लिए स्वर्ग के समान है। अगर आपका सर्दी के मौसम में पत्नी के साथ हनीमून पर जाने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं।

समुद्री तल से 1525 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कूर्ग देश के बेस्ट विंटर हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। कुर्ग अपनी खूबसूरत वादियों और रोमांटिक मौसम के लिए हमेशा से ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा है। ये पर्यटक स्थल देश भर से हनीमूनर्स को अपनी तरफ अट्रेक्ट करता है। लाइफ पार्टनर के साथ कुर्ग में आपको रोमांटिक टाइम स्पेंड करने के साथ-साथ कई खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका भी मिलेगा।

आपको यहां पर हाईकिंग, क्रास कंट्री और ट्रेल लाइफ जैसी एक्साईटेड एक्टिविटीज का मजा लेने का भी मौका मिलेगा। आपको आप ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC:holidayrider,navbharattimes

इंटरनेट डेस्क। वर्ल्ड कप अब सेमिफाइनल की और बढ़ रहा है और उसके साथ ही अब चार टीमें ऐसी बचेगी जिन्हें सेमिफाइनल खेलना होगा। ऐसे में अब लीग मैच अपने अंतिम पड़ाव की और है। लेकिन इसके पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। ऐसा इसलिए की उपका मैच विनर खिलाड़ी अब टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोटिल होने के बाद अब बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं। हेनरी साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए टीम के पिछले मैच में चोटिल हो गए थे। बताया जा रहा है की उनको हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की समस्या है और अब वे आगे इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।

जानकारी के अनुसार मैट हेनरी की जगह टीम में अब घातक तेज गेंदबाज काइल जेमिसन की एंट्री हुई है। न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप 2023 की बेहतरीन शुरुआत की थी। टीम ने लगातार चार मैच अपने नाम किए थे। लेकिन धर्मशाला में भारत ने न्यूजीलैंड के विजय रथ को रोका और 4 विकेट से हरा दिया। इसके बाद से ही न्यूजीलैंड जीत की राह पर नहीं लौटी है।

pc-espncricinfo.com

इंटरनेट डेस्क। ऊटी दक्षिण तमिलनाडु राज्य में नीलगिरी की पहाडिय़ों में बसी एक बहुत ही खूबसूरती जगह है। हनीमून कलप्स के लिए ये किसी स्वर्ण से कम नहीं है।

अगर आपका सर्दी के मौसम में हनीमून पर जाने का प्लान है तो ये सुन्दर हनीमून डेस्टिनेशन आपके लिए बेहतर विकप्त होगा, जो क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से दुनिया में प्रसिद्ध है। अपने लाइफ पार्टनर के साथ सर्दियों में यहां हनीमून के लिए जाना आपके लिए यादगार पल होगा। इस बेहद पॉपुलर हिल्स स्टेशन पर देशी-विदेशी पयर्टकों का हमेशा जवामड़ा लगा रहता है।

ऊटी में घास के मैदान, सुखदायक वातावरण, शांत मौसम आपका दिल जीत लेंगे। यहां पर आपको बहुत से खूबसूरत पयर्टक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार पल साबित होगा। ऊटी भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।

PC:herzindagi

इंटरनेट डेस्क। वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला रविवार को साउथ अफ्रीका के साथ होने जा रहा है। ये मुकाबला बड़ा ही महत्वपूर्ण होने वाला है। लेकिन इसके पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है और वो ये की टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में यह खबर भारत के लिए बड़ा झटका है। पहले उम्मीद थी कि पांड्या दो से तीन मैच के बाद टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे। लेकिन अब यह साफ है कि वह वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के लिए कोई भी मैच नहीं खेल पाएंगे।

ऐसे में अब हार्दिक के ना होने से टीम इंडिया जरूर अपने कॉम्बनिेशन में उनको मिस करेगी। बता दंे की टीम इंडिया में अब पांड्या की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को जगह मिली है। पुणे में 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ भारत के वर्ल्ड कप मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय पंड्या के बाएं टखने में चोट लग गई थी।

pc-espncricinfo.com

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से गरीब लोगों के हित में कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में प्रधानमंत्री आवास योजना भी एक है। इस योजना के माध्यम से केन्द्र सरकार की ओर से गरीब और पिछड़े वर्ग से जुड़े लोगों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाती है।

इस योजना के माध्यम से लाखों गरीब लोग अपना पक्का घर बनवा रहे हैं। आप प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ निर्धारित शर्तों के आधार पर ले सकते हैं। शर्तों का पालन नहीं होने पर आपका आवेदन रद्द किया जा सकता है।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं इस योजना का फायदा कौनसे लोग नहीं ले सकते हैं। जिन लोगों के पास खुद का पक्का मकान है, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। वहीं परिवार में किसी व्यक्ति के पास सरकारी नौकरी होने पर भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

PC:navbharattimes

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती कुछ खास प्लॉन के साथ में काम कर रही है ताकी पार्टी को इन चुनावों में फायदा मिल सके। ऐसे में मायावती ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और अब बाकी बचे दिनों में मायावती चुनाव प्रचार में जुटने वाली है।

बता दें की बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान ही नहीं मध्य प्रदेश में भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं। ऐसे में अब मायावती दोनों ही प्रदेशा में चुनावी सभाओं को संबोधित भी करेगी। मीडिया रिपोटर्स की माने तो मायावती 9 जनसभाएं करेंगी।

इन रैलियों के जरिए बसपा की कोशिश होगी कि वह एमपी और राजस्थान में साल 2018 के मुकाबले इस बार ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करे। बता दें की मायावती एमपी के साथ साथ राजस्थान में भी चुनाव प्रचार के लिए रैलिया करेगी।

pc- jagran

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला रनों की आग उगल रहा है। उन्होंने गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में भी 88 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

इस पारी के दम पर वह विश्व कप के इस संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए है। विराट कोहली इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से चार सौ से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। विराट कोहली ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के सात मैचों में 442 रन बना लिए हैं।

उन्होंने इस टूर्नामेंट में एक शतक भी लगाया है। टूर्नामेंट में विराट कोहली से ज्यादा रन अब दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के ही हैं। डिकॉक अभी तक सात मैचों में 545 रन बना चुके हैं। विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवाई।

PC:espncricinfo

इंटरनेट डेस्क। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मुकाबले में 302 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर सेमिफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 55 के स्कोर पर ही आलआउट कर दिया और 302 रनों की जीत दर्ज कर ली। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए।

वैसे बता दें की भारत की यह जीत वनडे क्रिकेट के इतिहास में रनों के मामले में चौथी सबसे बड़ी जीत है। वर्ल्ड क्रिकेट में चार बार ऐसे मौके बने हैं जब टीमों ने 300 से अधिक रन से जीत दर्ज की है। इस सूची में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे का नाम दर्ज है।

बता दें की भारत ने यह कारनामा दो बार कर दिखाया है और इन दोनों ही बार भारत का शिकार श्रीलंका की टीम हुई है। साथ ही दोनों बार कप्तान रोहित शर्मा थे। इसी के साथ रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के इतिहास में विपक्षी टीम को 300 से अधिक रन से 2 बार हराने वाले पहले कप्तान बन गए है।

pc-espncricinfo.com

इंटरनेट डेस्क। केरल का मुन्नार अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आपका सर्दी के मौसम में पत्नी के साथ हनीमून के लिए ही कही पर जाने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं। ये देश के सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशनों और बेस्ट विंटर्स हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है।

केरल का ये हिल स्टेशन मैरिड लाइफ की शुरूआत करने के लिए देश की सबसे अच्छी जगह है। मुन्नार में चाय के बागान, कोहरे से घिरे पहाड़ और ढेरों रोमांटिक रिसोर्ट आपका मिल जाएंगे। इससे आपका हनीमून टूर यादगार बन जाएगा। इस पर्यटक स्थल पर आपको एक्सेल हाउसबोट्स मिलेंगी, जिस पर आपको सुहाने मौसम में नदी पर प्यार भरा वक्त गुजारने का मौका मिलेगा।

मुन्नार एक हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ जगहों में से एक है। विशेष रूप से सर्दी में यहां बहुत ही प्यारा मौसम होता है। आपको आज ही अपनी पत्नी के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। यहां जाने से आपका पार्टनर भी खुश हो जाएगा।

PC:holidayrider,tripadvisor

इंटरनेट डेस्क। भारत ने विश्वकप में श्रीलंका को बड़े मुकाबले में 302 रनों से मात दी। इस मुकाबले में भारत की और से तीन प्लेयर ने अपने अर्धशतक पूरे किए लेकिन एक भी खिलाड़ी शतक तक नहीं पहुंचा। बाद में गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाया और श्रीलंका को 55 रन पर ही आलआउट कर दिया। इस मुकाबले में विराट कोहली ने भी 88 रन की पारी खेली।

इस पारी को खेलते हुए उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की और टीम के कप्तान रोहित शर्मा को पीेछेे छोड़ दिया। अपने शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत विराट कोहली वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए सात मुकाबलों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं।

विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के साथ ही वनडे विश्व कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा बार 50 रन से ज्यादा की पारी खेलने वाले खिलाड़ी के लिस्ट में कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। बता दें की रोहित ने 24 पारियों में 12 बार 50 रन से ज्यादा का स्कोर किया है जबकी विराट 33 पारी में 13 बार ये कारनामा करने वाले खिलाड़ी बन गए है।

वनडे विश्व कप में सर्वाधिक 50+स्कोर
21 – सचिन तेंदुलकर (44 पारी)
13 – विराट कोहली (33 पारी)
12 – कुमार संगकारा (35 पारी)
12 – शाकिब अल हसन (35 पारी)
12 – रोहित शर्मा (24 पारी)

जयपुर। राजस्थान में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची भी आज जारी कर दी है। भाजपा की ओर से आज चौथी सूची में दो उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है।

आज भाजपा ने बाड़मेर की शिव सीट से स्वरूप सिंह खारा और टोडाभीम से राम निवास मीणा को चुनावी मैदान में उतारा है। इस तरह अब तक भाजपा की ओर से 184 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है।

अभी पार्टी को 16 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करना बाकी है। इससे पहले चर्चा हो रही थी कि बाड़मेर की शिव सीट से रविंद्र सिंह भाटी को टिकट दिया जाएगा। अब पार्टी ने बाड़मेर भाजपा के जिलाध्यक्ष खारा को उम्मीदवार बनाया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने खुमान सिंह को टिकट दिया था।

PC:outlookindia

इंटरनेट डेस्क। आप भी वॉट्सऐप यूज करते होंगे और देश ही क्या दुनिया के 180 देशा में इसका यूज होता है। ऐसे में मेटा के मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने एक बड़ी रिपोर्ट जारी की है। बता दे की इस रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है वो बड़ा ही चौका देने वाला है। बताया जा रहा है की मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने अपनी मासिक रिपोर्ट शेयर की है।

इस रिपोटर्स से पता चला है कि आईटी नियमों के अनुपालन में ऐप ने सितंबर के दौरान 71.1 लाख खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें से 25.7 लाख खातों को यूजर्स को कंपनी द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो वाट्सऐप ने नियमों के उल्लंघन को लेकर भारत में सितंबर के दौरान 71.1 लाख अकाउंट पर प्रतिबंध लगाए हैं। मैसेजिंग प्लेटफार्म की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

pc- abp news

इंटरनेट डेस्क। अगर आप सर्दी के मौसम में अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिए खूबसूरत पयर्टक स्थल पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए गोवा शानदार विकल्प साबित होगा। गोवा देश के बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। ये देश के सबसे एग्जॉटिक हनीमून डेस्टिनेशन के नाम से जाना जाता है।

सर्दी के मौसम में यहां पर हनीमून कपल्स की भीड़ रहती है। गोवा में आपको पत्नी के साथ कई सारे सुंदर बीचेस पर घूमने का मौका मिलेगा। वहीं यहां का सुहाना मौसम, बेशुमार व्यंजन, मस्ती से भरा माहौल आपका दिन खुश कर देंगे। यहां पर आपको हर वह चीज मिलेगी जो कि आपके हनीमून को स्पाइसी बना देंगी।

यहां के सुंदर बीचेज पर आपको पत्नी के साथ रोमांटिक पल बिनाने का मौका मिलेगा। ये बीच आपको शांत माहौल के साथ साथी के साथ प्यार में डूबने का मौका भी देते हैं। गोवा में आप पत्नी के साथ सनबाथ, स्पा, फ्लोटिंग टेंट आदि का मजा ले सकते हैं।

PC:herzindagi

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल राज्य भी अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। आज हम यहां के उत्तर में पूर्वी हिमालय की तलहटी में स्थित दार्जलिंग के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो सर्दी के मौसम में हनीमून पर जाने के लिए देश की बेस्ट जगहों में से एक है।

विभिन्न बौद्ध मठों और हिमालय की आकर्षित चोटियों से घिरा हुआ ये पयर्टक स्थल न्यू मैरिड कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय है। इस पयर्टक स्थल पर प्रति वर्ष सर्दी के मौसम में कपल्स की बड़ी संख्या हनीमून मनाने के लिए आती है।

पश्चिम बंगाल का ये खूबसूरत पर्यटक स्थल हिमालय की आकर्षक चोटियों से लेकर चाय के बागानों तक, बौद्ध मठों और पर्यटक स्थल से लेकर एडवेंचर एक्टिविटीज के कारण नवविवाहितों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहता है। यहां की हनीमून ट्रिप आपके लिए यादगार साबित होगा।आप आज ही अपने जीवनसाथी के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लें।

PC:holidayrider

इंटरनेट डेस्क। कश्मीर को धरती पर स्वर्ग बोला जाता है। सर्दी के मौमस में यहां पर पयर्टकों की विशेष रौनक रहती है। ये सर्दी के मौसम में देश का बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। कश्मीर हनीमून कपल्स लिए स्वर्ग जैसा ही है।

कश्मीर बर्फ से ढके पहाड़ों और चमचमाती झीलों से घिरा होने के कारण हमेशा से ही पयर्टकों के लिए आकर्षण को केन्द्र रहता है। अगर आप आगामी समय के लिए लाइफ पार्टनर के साथ हनीमून पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर चले जाएं।

प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर कश्मीर बर्फीली घाटियां, बर्फ की चादरे और कई एडवेंचर स्पोट्र्स जैसे एक्टिविटीज का मजा लेने का आपको मौका मिलेगा। इनके कारण ही ये देश का परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन बनता है। आप आज ही अपनी पत्नी के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लें। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। यहां पर आपको कई पर्यटक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा।

PC:india.com,punjabkesari

इंटरेनट डेस्क। अगर आपका इस महीन कही पर घूमने का प्लान है तो आप मध्यप्रदेश जा सकते हैं। आईआरसीटीसी की ओर हाल ही में मध्यप्रदेश के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से आप इस माह सैर कर सकते हैं।

आईआरसीटीसी की ओर से नाम का पैकेज टूर पैकेज पेश किया गया है। इसके माध्यम से आपके पास 5 रात और 6 दिन तक फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिलेगा। इसके तहत आपको ग्वालियर, जबलपुर, खजुराहो और ओरछा में घूमने का मौका मिलेगा। इस पैकेज के तहत आपको रुकने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी।

वहीं ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी। वहीं आसपास की जगहें घूमने के लिए एसी टैंपो ट्रैवलर भी मिलेगा। आप केवल 35,000 रुपए में ही ये यात्रा कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको तीन लोगों के गु्रप में अपना टिकट बुक करवाना होगा। अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 42,950 रुपए देने होंगे। दो लोगों को 36,400 रुपए प्रति व्यक्ति भुगतान करना होगा।

PC:indianexpress,startuptalky,jagran

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर की मालवीय नगर विधानसभा सीट से एक बार फिर से कांग्रेस ने अर्चना शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। अर्चना शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

इस दौरान शपथ पत्र पेश कर उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी दी है। उन्होंने अपने शपथ पत्र में बताया कि पिछले 5 साल में उनकी संपत्ति में 47.76 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। इसके बावजूद वे करोड़पति राजनेताओं की श्रेणी में नहीं आ पाई हैं। इस कांग्रेस उम्मीदवार के पास वर्तमान में चल और अचल संपत्ति कुल 88.76 लाख रुपए है।

उनके नाम एक फ्लैट, एक इंडिका कार, बैंक में नकदी और कुछ ज्वैलरी है। वहीं उनके पति सोमेन्द्र शर्मा की संपत्ति में पांच वर्षों में करीब 20 लाख रुपए की कमी हुई है। सोमेन्द्र की संपत्ति साल 2018 में कुल संपत्ति 86.16 लाख रुपए थी, जो अब घटकर 66 लाख रुपए ही रह गई है।

PC:ndtv

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा विधायक पूनिया ने इस दौरान शपथ पत्र पेश कर खुद से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं।

इसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का भी खुलासा किया है। आमेर से भाजपा प्रत्याशी सतीश पूनिया के शपथ पत्र के अनुसार, पांच साल में उनकी पत्नी के साथ संपत्ति में 1.96 करोड़ का इजाफा हुआ है। भाजपा प्रत्याशी सतीश पूनिया की 2018 से 2023 के संपत्ति में 78 लाख और पत्नी की संपत्ति में 62 लाख का इजाफा हुआ है।

उनके पास बैंक, नकदी, जेवरात के 49.09 लाख और पत्नी के पास 67.32 लाख रुपए है। उनके पास अभी कुल संपत्ति 3.36 करोड़ और पत्नी मोहिनी के पास 1 करोड़ 59 लाख रुपए है। 2018 में भाजपा के दिगगज नेता सतीश पूनिया के पास 2.58 करोड़ रुपए की संपत्ति थी।

PC:indianexpress

इंटरनेट डेस्क। इजराल-हमास के बीच लगातार 27 दिनों से युद्ध जारी है। हजारों बेगुनाहों की जान जा चुकी है और दोनों देश आर्थिक और मानवीय रूप से क्षति भी झेल रहे है। इसी बीच अब युद्ध और भी गंभीर होने की स्थिति में है। बताया जा रहा है की इजरायली सेना ने ऐलान किया है कि उसने गाजा में हमास को चारों तरफ से घेर लिया है।

मीडियारिपोटर्स की माने तो सेना ने एरियल स्ट्राइक के साथ-साथ ग्राउट अटैक भी शुरू कर दिया है। इस दौरान इजरायली सेना के हमले में अभी तक 9 हजार से अधिक फिलस्तिन नागरिकों की मौत हो चुकी है। वहीं इजरायल में 1400 के करीब लोगों की जान जा चुकी है।

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि गाजा में 35 में से 16 अस्पताल सेवा से बाहर हैं। इस बीच, हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्ला के बहुप्रतीक्षित भाषण के बीच इजराइल-लेबनान सीमा पर लड़ाई तेज हो गई है।

pc- news18 hindi

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी जयपुर से नामांकन के चौथे दिन 17 उम्मीदवारों ने 25 नामांकन दाखिल किए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीलिमा तक्षक ने इस बात की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि विगत चार दिनों में जिले के 14 विधानसभा क्षेत्रों में 28 प्रत्याशियों ने कुल 39 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से अब तक सर्वाधिक 6 प्रत्याशियों ने 7 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वहीं शाहपुरा, चौमूं, हवामहल, सिविल लाइन्स एवं चाकसू विधानसभा क्षेत्र में अभी तक एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है।

उन्होंने बताया कि दूदू से कांग्रेस प्रत्याशी बाबूलाल नागर, आमेर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतीश पूनिया, मालवीय नगर से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा, जमवारामगढ़ सुमन मीणा ने नामांकन दाखिल किया है।

इनके अलावा गुरुवार को कोटपूतली से मुकेश गोयल, हंसराज, विराटनगर से टीना यादव, भीमसहन गुर्जर अपना नामांकन पत्र जमा करवाया। किशनपोल से मनोहर लाल, आदर्श नगर विधानसभा से मोहम्मद नदीम, सांगानेर से निशांत माथुर, हरी नारायण मीणा, महेशचंद सैनी और शशांक ने नामांकन किया।

PC:bhaskar

इंटरनेट डेस्क। एलोवेरा हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एलोवेरा हमारे चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा देता है। इसका उपयोग कर आप त्वचा ये जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से राहत पा सकते हैं।

अगर आप डार्क सर्कल्स की परेशानी सामना कर रहे हैं तो आज ही एलोवेरा का उपयोग करना शुरू कर दें। डिहाइड्रेशन यानी त्वचा में नमी के कारण लोगों को चेहरे पर डार्क सर्कल्स का सामना करना पड़ता है। एलोवेरा एक प्राकृतिक मॉश्चराइजर के रूप में त्वचा पर कार्य करता है।

इसका उपयोग करने से त्वचा पर नमी बनी रहती है और ये संक्रमण से भी बचाव करता है। आप इसका नियमित रूप से उपयोग कर डार्क सर्कल की परेशानी को धीरे-धीरे खत्म कर सकते हैं। वहीं इसका सेवन करने से व्यक्ति को सेहत से जुड़े कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। आपको आज से ही एलोवेरा का उपयोग करना शुरू कर देना चाहिए।

PC: freepik

इंटरनेट डेस्क। सेंट्रल बैंक ने 192 विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे है।

शैक्षिक योग्यता – ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री

कुल वैकेंसी – 192 पद

पदों का नाम- विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी

महत्वपूर्ण तिथियाँ –
नौकरी प्रकाशित होने की तिथिरू 30-10-2023
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 19-11-2023

आयु सीमा – उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष के अंदर होनी चाहिए।

सिलेक्शन – इस सरकारी नौकरी में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्रदर्शन के अनुसार कैंडिडेट का सिलेक्शन होगा।

सैलरी- वेतनमान 36,000 – 94,890/- प्रतिमाह रहेगा।

आवेदन कैसे करें- इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

pc-cscgjsp.in

इंटरेनट डेस्क। खीरा हमारी सेहत ही नहीं त्वचा, बालों और नाखूनों के लिए गुणकारी होता है। इसका सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है। सर्दियों में भी ये हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से उपयोगी होता है। अक्सर वातावरण में नमी कम होने के कारण त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याओं का लोगों को सामना करना पड़ जाता है।

ऐसे में खीरे का सेवन कर आप इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं। खीरे में सिलिका मिलता है, जो बालों और नाखूनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खीरे में मिलने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण प्राकृतिक रूप से हमारी त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं।

इसका सेवन करने से त्वचा में चमक आती है। चेहरे की खूबूसरती बढ़ जाती है। इसके अलावा भी खीरे का सेवन करने से व्यक्ति को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से राहत मिलती है। आप आज ही इसका सेवन करना शुरू कर दें।

PC:amazon,livehindustan

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप के मैच में आज श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टॉस जीत लिया है। श्रीलंकाई कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।भारतीय प्लेइंग इलेवन में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। जबकि श्रीलंका टीम मेंए बदलाव हुआ है।

भारत। रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका। पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

PC:businesstoday

इंटरेनट डेस्क। सर्दी के मौसम आते ही लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। ठंड में अक्सर इम्युनिटी कमजोर होने के कारण लोग सर्दी और फ्लू की चपेट में आ जाते हैं। आप हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपको इन परेशानियों से बचाने में बहुत ही उपयोगी है। ये चीज खीरा है।

इसका सेवन करने से सर्दियों में भी सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। ये हमें मौसमी बीमारियों से बचाता है। इनके अलावा खीरा डायबिटीज के मरीजों के लिए भी उपयोगी है। खीरा ब्लड शुगर कम करने में बहुत ही उपयोगी है।

इसका सेवन करने से डायबिटीज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को रोकने में सहायता मिलती है। खीरा वजन कम करने में भी बहुत ही उपयोगी है। आपको आज ही इसे अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।

PC:freepik,youtube