May 7, 2024

Lifestyle

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 7 अप्रैल 2024 यानी शनिवार के राशिफल के बारे में जानकारी देेन जा रहे हैं। शनिवार को मेष सेहत कई राशियों पर शनिदेव की कृपा बरस सकती है। वहीं कई राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन व्यापार के हिसाब से अच्छा रहेगा।

मेष: इस राशि के जातकों के पारिवारिक रिश्तों में चल रहे मन-मुटाव दूर होने की संभावना है।
वृष: प्रेम जीवन जी रहे जातकों के लिए दिन अच्छा साबित होगा। उन्हेें परिवार से विवाह की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन व्यापार के लिहाज से बेहतर साबित हो सकता है। उधार का धन वापस मिल सकता है।
कर्क: जातकों के कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की उम्मीद है। संतान की ओर से खुशी मिलेगी।

सिंह: इस राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक परिणामों से भरा रहने की उम्मीद है।
कन्या: जल्दबाजी में फैसला लेने बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
तुला: जीवनसाथी की ओर से शनिवार को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक: कार्यक्षेत्र के अवरोध दूर हो सकते है। व्यापार में लाभ मिलने की उम्मीद है।

धनु: इस राशि के जातकों के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। कई परेशानियां आ सकती हैं।
मकर: जातकों को जल्दबाजी में काम करने से बचना होगा। लोगों को अपनी गलती की माफी मांगनी पड़ सकती है।
कुंभ: सरकारी योजना में धन लगाना इन जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
मीन: छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। व्यापार के हिसाब से दिन अच्छा रहेगा।

PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो क

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको आलू की एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपने शायद ही पहले कभी चखा होगा। हम आपको क्रिस्पी पोटैटो वेजेस बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।

आवश्यक सामग्री
– 16 आलू
– 4 टेबलस्पून बारीक कटा लहसुन या गॉर्लिक पाउडर
– 4 टीस्पून पैपरिका पाउडर
– 8 टेबलस्पून बारीक कटा पार्सले
– 1 कप ऑलिव ऑयल
– पार्मेजन चीज
– नमक स्वादानुसार

इस प्रकार से बना लें आप:
– आपको सबसे पहले अवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करना होगा।
– अब सभी आलू को छिलके सहित मोटे व लंबे टुकड़ों में काटना होगा।
– एक बर्तन में अब आप ऑलिव ऑयल, गॉर्लिक पाउडर, नमक, पैपरिका पाउडर, पार्सले और पार्मेजन चीज को अच्छे से मिलना होगा।
– अब इसमें आलू के सभी टुकड़े मिलाकर इन्हें बेकिंग शीट पर अच्छी तरह फैला लें।
– अब बेकिंग शीट को अवन में डालकर लगभग 35 मिनट के लिए बेक कर लें।
-इस प्रकार से पोटैटो वेजेस पर बन जाते हैं।

PC:lifeberrys

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

इंटरनेट डेस्क। दूध हमारी सेहत के लिए बहुत ही उपयोग है। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा दूध का सेवन किया जाता है। आज हम आपको मसाला दूध बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जो महाराष्ट्र में प्रसिद्ध है।

आवश्यक सामग्री:
दूध – छह कप
काजू – दस पीस
लौंग – चार
इलायची – चार
केसर – दो चुटकी
ड्राई फ्रूट – एक कटोरी
पिस्ता – दस पीस
दालचीनी – दो इंच का टुकड़ा
काली मिर्च पाउडर – दो चुटकी
हल्दी पाउडर – दो चुटकी
बादाम – दस से आठ
चीनी – चार बड़े चम्मच
गर्म पानी – दो कप

इस प्रकार से बना लें आप:
– एक बर्तन में बादाम, काजू और पिस्ते को गर्म पानी में बीस मिनट के लिए भिगो दें।
– अब इस मिक्सी में थोड़ा सा दूध और ड्राई फ्रूट्स डालकर पीस लें।
– अब पैन में दूध पहला उबाल आते ही गैस को धीमा कर दें।
-इसके बाद इसमें दालचीनी, लौंग व छोटी इलायची मिलाकर पांच मिनट तक पका लें।
-अब एक बर्तन में दूश को छानकर इसमें ड्राई-फू्रट्स का पेस्ट मिला लें।
-अब इसमें केसर मिलाकर पांच मिनट तक पका लें।
-अब हल्दी पाउडर, चीनी और काली मिर्च पाउडर डालकर दूध को पांच मिनट तक उबाल लें।
– अब आप इसका ड्राई-फ्रूट्स डालकर स्वाद लें।

PC:lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

इंटरनेट डेस्क। आईबीपीएस से 7145 पदों पर निकली भर्ती के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया जारी है। प्रोफेसर, जनरल मैनेजर, रिसर्च एसोसिएट, हिंदी ऑफिसर, डिप्टी मैनेजर (एकाउंट) आदि पदों के लिए निकाली इस भर्ती में आपके पास केवल ऑनलाइन अप्लाई करने का मौका होगा।

भर्ती का विवरण:
पदों का नाम:प्रोफेसर, जनरल मैनेजर, रिसर्च एसोसिएट, हिंदी ऑफिसर, डिप्टी मैनेजर (एकाउंट)
पद: 7145
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 12 अप्रैल 2024
आयु : पूरी जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।

शैक्षिक योग्यता: बैचलर या मास्टर।
इस प्रकार करें आवेदन: नोटिफिकेशन से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रकार होगा चयन: अभ्यर्थी का चयन नियमानुसार किया जाएगा।

PC:economictimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

इंटरनेट डेस्क। गुजरात पुलिस की कॉन्स्टेबल, जेल कॉन्स्टेबल और सब-इंस्पेक्टर पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कुल 12472 पदों की इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास 31 अप्रैल तक आवेदन करने का मौका होगा। इसके बाद किसी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

भर्ती का विवरण:
पदों का नाम:कॉन्स्टेबल, जेल कॉन्स्टेबल और सब-इंस्पेक्टर
पद: 12472
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 30 अप्रैल , 2024
आयु :21 से 35। पूरी जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।

शैक्षिक योग्यता: 12वीं, बैचलर्स।
इस प्रकार करें आवेदन: नोटिफिकेशन से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रकार होगा चयन: अभ्यर्थी का चयन नियमानुसार किया जाएगा।

PC:siasat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 6 अप्रैल 2024 यानी शनिवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस दिन कई राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा रहेगी। हालांकि कुछ जातकों के लिए दिन परेशानी वाला भी साबित हो सकता है।

मेष: इस राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने की संभावना है। किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
वृष: किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। यात्रा का योग बन रहा है।
मिथुन: सरकारी कर्मचारी का ट्रांसफर हो सकता है। पुराने कर्ज भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
कर्क: इस राशि के जातकों के लिए दिन बहुत ही शुभ रहने की उम्मीद है।

सिंह: अचानक धन लाभ मिल सकता है। व्यापार में परेशानी भी हो सकती है।
कन्या: जातकों के पुराने तनाव दूर होने के योग हैं। दिन अच्छा साबित हो सकता है।
तुला: घर को चमकाने में धन व्यय हो सकता है। नौकरी के कारण दूर जा सकते हैं। वृश्चिक: व्यापार में आर्थिक लाभ मिल सकता है। छोटी दूरी की यात्रा करने का योग है।
धनु: इस राशि के जातकों के लिए दिन ज्यादा अच्छा रहने की संभावना है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।

मकर: जातकों की व्यवसाय में कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है। स्वास्थ्य में लापरवाही भारी पड़ सकती हैं।
कुंभ: किसी से धन उधार नहीं लें। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
मीन: बेरोजगारों के लिए दिन शुभ साबित हो सकता है। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

PC:news18

इंटरनेट डेस्क। गणगौर का त्योहार आने वाला है। आज हम आपको इस त्योहार पर मोहन पाक बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। गणगौर के त्योहार पर मेहमान इस मिठाई का स्वाद लेकर बहुत ही खुश हो जाएंगे।

आवश्यक सामग्री:
– तीन कप कोकोनट बूरा
– तीन कप मिल्क
– तीन टेबलस्पून शुगर
– छह टीस्पून देसी घी
– तीन कप कंडेंस्ड मिल्क
– छह टीस्पून इलायची पाउडर
– डेढ़ टीस्पून रोज वॉटर
– ऑरेंज कलर
– काजू
-चेरी

इस प्रकार से बना लें आप:
– एक मोटी तली वाले पैन में दूध को गर्म कर इसमें कोकोनट के बुरादे को एक घंटे के लिए डालकर रख दें।
– अब पैन में घी गर्म कर दूध वाला मिश्रण इसमें पका लें।
– अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क, शुगर, इलायची पाउडर, रोज वॉटर, ऑरेंज कलर और काजू मिलाएं।
– अब इस मिश्रण को घी से चिकनी ट्रे में फैला दें।
– अब आप इसे सेट होने पर इच्छानुकसार काट लें।
-इसके ऊपर चेरी डाल दें।

PC:lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

इंटरनेट डेस्क।अगर आपने अभी तक राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से कृषि विभाग में कृषि अधिकारी पद पर निकली भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है तो अभी जाकर अप्लाई कर दें। कुल 25पदों पर निकली इस भर्ती के लिए आज आवेदन करने की अन्तिम तारीख है।

भर्ती का विवरण:
पद: 25
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 05 अप्रैल, 2024
आयु : पूरी जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।

शैक्षिक योग्यता: कक्षा 10, 12,ग्रेजुएशन ।
इस प्रकार करें आवेदन: नोटिफिकेशन से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रकार होगा चयन: अभ्यर्थी का चयन नियमानुसार किया जाएगा।

PC:economictimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

इंटरनेट डेस्क। अगर आपने अभी तक पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से पश्चिम बंगाल पुलिस में कांस्टेबल के पद पर निकली भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है तो अभी जाकर अप्लाई कर दें। कुल 11749 कांस्टेबल पदों पर निकली इस भर्ती के लिए आज आवेदन करने की अन्तिम तारीख है।

भर्ती का विवरण:
पद: 11749
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 05 अप्रैल, 2024
आयु :उम्मीदवारों को 1 जनवरी, 2024 तक 18 से 30 वर्ष की आयु सीमा के भीतर आना चाहिए। पूरी जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।

इस प्रकार करें आवेदन: नोटिफिकेशन से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रकार होगा चयन: अभ्यर्थी का चयन नियमानुसार किया जाएगा।

PC:zeenews
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको खजूर का स्वादिष्ट हलवा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपने शायद ही पहले कभी चखा होगा। ये हलवा स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है।

सामग्री:
छह सौ ग्राम पिंड खजूर
तीन कप मावा
डेढ़ कप चीनी
डेढ़ कप सूखे मेवे
एक कप घी
डेढ़ कप नारियल कसा
एक टी स्पून इलायची पाउडर

विधि:
– सबसे पहले आप एक कड़ाही में घी गर्म कर इसमें खजूर को पांच मिनट तक भून लें।
– अब इसमें मावा डालकर पका लें।
– अब आप इसमें बची हुई चीजें डाल दें।
-इस प्रकार से आपका स्वादिष्ट हलवा बन जाता है।
PC:lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में हर कोई आम का स्वाद लेना पसंद करता है। इसे स्वादिष्ट कढ़ी भी बनाई जा सकती है। आज हम आपको गुजराती मैंगो कढ़ी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इस कढ़ी का स्वाद आपका दिल जीत लेगा।

आवश्यक सामग्री:
– तीन कप आम का पल्प
– तीन कप खट्टा दही
– अदरक के तीन टुकड़े
– छह हरी मिर्च (कटी हुई)
– डेढ़ टीस्पून मेथीदाना
– छह टेबलस्पून बेसन
– छह टेबलस्पून तेल
– डेढ़ टीस्पून राई
– एक टीस्पून हींग पाउडर
– छह साबूत लाल मिर्च
– डेढ़ टीस्पून हल्दी पाउडर
– डेढ़ टीस्पून जीरा
– थोड़े-से करीपत्ते
– नमक स्वादानुसार

इस प्रकार से बना लें आप:
– सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, अदरक, हरी मिर्च और दही अच्छे से मिला लें।
– पैन में तेल गर्म कर इसमें मेथीदाना, राई, जीरा, साबूत लाल मिर्च, करीपत्ते, हींग और हल्दी पाउडर भून लें।
– अब इसमें दही-बेसन का मिश्रण, आम का पल्प, नमक और पानी मिलाकर आधे घंटे तक पका लें।
-इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट कढ़ी बन जाती है।

PC:Lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस समय आंगनबाड़ी केंद्रों में कुल 23 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्री पदों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। कई जिलों में इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अन्तिम तारीख थी। जिन लोगों ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है उनके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि कई जिलों में इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।

भर्ती का विवरण:
पद:23 हजार से अधिक
आवेदन करने की अन्तिम तारीख:15 अप्रैल , 2024
आयु :आयु 18 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पूरी जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए ।
इस प्रकार करें आवेदन: नोटिफिकेशन से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रकार होगा चयन: अभ्यर्थी का चयन नियमानुसार किया जाएगा।

PC:searchenginejournal
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के अधिसूचना जारी की जा चुकी है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से इसके तहत कुल 26 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके माध्यम से एचचएएस, डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी पदों पर भर्ती की जाएगी।

भर्ती का विवरण:
पद: 26
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 2 मई, 2024
आयु :उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।। पूरी जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।

इस प्रकार करें आवेदन: नोटिफिकेशन से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रकार होगा चयन: अभ्यर्थी का चयन नियमानुसार किया जाएगा।

PC:nansa
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका गर्मी के मौसम में किसी खूबसूरत जगह पर हनीमून बनाने का प्लान है तो आप केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जा सकते हैं। 572 छोटे और बड़े द्वीपों से मिलकर बनी ये जगह दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर जाने के बाद आप विदेश यात्रा करना भूल जाएंगे।

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिंद महासागर में स्थित अंडमान निकोबार द्वीप की खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इसे गार्डन ऑफ ईडन के नाम भी जाना जाता है। यहां पर आप खासतौर पर समुद्री जीवन और वॉटर स्पोट्र्स का मजा ले सकते हैं। यहां पर आप ट्रेन या बस से नहीं जा सकते हैं।

इसके लिए आपको हवाई सफर करना होगा। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। यहां पर बड़ी संख्या में देशी-विदेश पर्यटक घूमने का मजा लेते हैं।

PC:herzindagi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

इंटरनेट डेस्क। संतरा और पपीता हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इनका आप कई प्रकार से स्वाद ले सकते हैं। आज हम आपको इसकी स्वादिष्ट स्मूदी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मददगार है। इसे आप आसानी से घर पर ही बना सकते हैं।

जरूरी सामग्री:
पांच कप पपीते के टुकड़े
तीन संतरा
तीन टी स्पून स्ट्रॉबेरी क्रश
तीन टी स्पून शहद
तीन चुटकी हल्दी पाउडर
जरुरत के मुताबिक पानी
दस आइस क्यूब्स

इस प्रकार से बना लें आप:
– सबसे पहले संतरे का जूस निकाल लें।
-अब मिक्सर जार में पपीते के टुकड़े और संतरे का रस डालकर उन्हें ब्लेंड करना होगा।
– इसके बाद इसमें शहद, स्ट्रॉबेरी क्रश और हल्दी पाउडर मिलाकर ब्लेंड करें।
– अब इसमें पानी मिलाकर ब्लेंड करें।
– इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट स्मूदी बन जाती है।
-आप आइस क्यूब्स डालकर इसका स्वाद लें।

PC:lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

इंटरनेट डेस्क। अगर आपने महाराष्ट्र जेल विभाग की ओर से जेल कांस्टेबल पद पर निकली सीधी भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है तो जल्द ही कर दें। 1800 पदों की इस भर्ती के लिए आप अन्तिम तारीख का इंतजार नहीं करें, नहीं तो आपके हाथ से ये नौकरी पाने का अच्छा मौका निकल सकता है। इसके लिए आपके पास केवल 15 अप्रैल तक ही आवेदन करने का मौका होगा।अब आपके पास इस भर्ती के लिए आवेदन करने का केवल 11 दिनों का ही समय बचा है।

भर्ती का विवरण:
पद: जेल कांस्टेबल
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 15अप्रैल 2024
आयु : पूरी जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।

शैक्षिक योग्यता: 12वीं पास।
इस प्रकार करें आवेदन: नोटिफिकेशन से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रकार होगा चयन: अभ्यर्थी का चयन नियमानुसार किया जाएगा।

PC:freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

इंटरनेट डेस्क। उत्तरखंड सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ओर से सहायक भंडारी के रिक्त पदों पर निकली भर्ती के लिए आपके पास ऑनलाइन माध्यम से 17 अप्रैल 2024 तक आवेदन करने का मौका होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश अथवा शिक्षा एवं परीक्षा परिषद् उत्तराखंड से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

भर्ती का विवरण:
पद: सहायक भंडारी
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 17 अप्रैल 2024
आयु : पूरी जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।

शैक्षिक योग्यता: इंटरमीडिएट की परीक्षा पास ।
इस प्रकार करें आवेदन: नोटिफिकेशन से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रकार होगा चयन: अभ्यर्थी का चयन नियमानुसार किया जाएगा।

PC:freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

इंटरनेट डेस्क। अगर आप अप्रैल से जून के बीच किसी खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो तमिलनाडु राज्य में स्थित ऊटी हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। गर्मी के मौसम में ऊटी अपने पार्टनर के साथ घूमने के हिसाब से बहुत ही शानदार जगह है।

आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। नीलगिरी की पहाडिय़ों में बसे इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा। समुद्र तल से 2,240 मीटर की ऊंचाई पर नीलगिरी पहाडिय़ों के बीच स्थित ऊटी जाने पर आपको स्वर्ग सा अहसास होगा।

हनीमून के लिए तो ये बहुत ही शानदार जगह है। ऊटी के पास ही आपको बहुत से खूबसूरत पर्यटक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। ऊटी जाने के बाद आपका वापस आने का मन नहीं करेगा। टॉय ट्रेन ऊटी के मनोरम दृश्यों का आनंद लेने की सुविधा देती है। आपको इसका मजा जरूर ही लेना चाहिए।

PC:navbharattime,herzindagi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

इंटरनेट डेस्क। चैत्र नवरात्रि शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। बहुत से लोग चैत्र नवरात्रि में घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आपका भी इस प्रकार का प्लान है तो आप इस बार मां वैष्णोदेवी के दर्शन कर सकते हैं। आपको आज ही मां वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

चैत्र नवरात्रि के मौके पर यहां पर विशेष रौनक रहती है। हर किसी की इच्छा इस महीने में वैष्णोदेवी का दीदार करने की होती है। आपको इस यात्रा के दौरान कई खूबसूरत पर्यटक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती भी आपको बहुत ही पंसद आएगी।

यहां की यात्रा से परिवार के लोगों का दिल भी खुश हो जाएगा। आईआरसीटीसी की ओर से मां वैष्णोदेवी की यात्रा के लिए समय-समय पर टूर पेश किए जाते हैं। इस बार आपको मां वैष्णोदेवी की यात्रा जरूर ही करनी चाहिए। यहां जाने से मां वैष्णोदेवी का आपको विश्ेाष आशीर्वाद मिलेगा।

PC:aajtak, navbharattimes

इंटरनेट डेस्क। खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों को बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। आप घरेलू उपाय से भी बालों से जुड़ी परेशानी को दूर कर सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि मेथी दाने भी बालों के लिए कई प्रकार से लाभकारी होते हैं।

इसमें प्रोटीन और विटामिन-सी मिलता है, जो स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने के साथ-साथ बालों को नेचुरली काला, लंबा और घना बनाए रखने में उपयोगी है। मेथी दाना में आयरन की भरपूर मात्रा मिलती है, जो ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने में बहुत ही उपयोगी है।

ऐसा होने से बालों को अंदरूनी पोषण मिलता है। मेथी में मौजूद पोटैशियम और निकोटिन भी मिलते हैं जो बालों को अंदरूनी पोषण देकर असमय सफेद होते बालों से छुटकारा दिलाने में सहायक है। आप मेथी दानों को पीसकर उसमें सरसों का तेल मिलाकर एक सिरम बना लें। अब आप इसका नियमित रूप से बालों पर उपयोग करें।

PC:freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

इंटरनेट डेस्क। सेहत के लिए विटामिन बहुत ही जरूरी है। अगर शरीर में पर्याप्त रूप से विटामिन नहीं हैं तो आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विटामिन की कमी त्वचा से जुड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

आज हम आपको विटामिन सी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। विटामिन सी त्वचा के लिए भी बहुत ही उपयोगी है। ये चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में भी उपयोगी है। पुरुषों में प्रतिदिन 90 मिलीग्राम और महिलाओं में 75 मिलीग्राम विटामिन सी जरूर ही लेना चाहिए।

नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी लेकर आप स्किन टोंड और ग्लोइंग बना सकते हैं। इसी कारण आपको विटामिन सी से भरपूर खट्टे फलों का सेवन करने चाहिए। आंवला, कीनू ,नींबू, संतरा, मुसम्मी, टमाटर, हरी और लाल मिर्च और हरी आदि में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिलता है। आपको आज से ही इन चीजों को डाइट में शामिल कर लें।

PC: freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

इंटरनेट डेस्क। सूरज की धूप के कारण भी लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इसके कारण टैनिंग की परेशानी का लोगों को सामना करना पड़ जाता है।

इसी कारण तो बहुत से लोग धूप में निकलने से पहले चेहरे और हाथों को ठीक से कवर करते हैं। टैनिंग के कारण त्वचा की रंगत असमान नजर आती है। आज हम आपको स्किन टैनिंग की परेशानी को दूर करने के लिए एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

इस परेशानी को दूर करने में एलोवेरा जेल उपयोगी साबित होगा। इसके लिए आप एलोवेरा और नींबू का पैक बना लें। नींबू में मौजूद विटामिन सी टैनिंग दूर करने में उपयोगी है।

ये चेहरे का ग्लो भी बढ़ाता है। एक कटोरी में एलोवेरा जेल डालकर इसमें थोड़ी मात्रा में नींबू का रस मिला लें। अब आप इस पैक को चेहरे, गर्दन, हाथों पर 10 मिनट तक लगा लें। इससे आपकी टैनिंग की परेशानी दूर हो जाएगी।

PC:freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

इंटरनेट डेस्क। गूगल लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी है। अब गूगल का उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि अब गूगल की ओर से सैटेलाइट कनेक्टिविटी पर काम किया जा रहा है। खबरों के अनुसार, गूगल की ओर से सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट मैसेजिंग एप में दिया जाएगा। इसके बाद नेटवर्क ना होने की स्थिति में भी लोग किसी को संदेश भेज सकेंगे।

हाल ही में एक दावा सामने आया था कि गूगल संदेश एप में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलने वाला है। इसके अलावा गूगल अपने मैसेजिंग एप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट जेमिनी का भी सपोर्ट दिया जाएगा।

सैटेलाइट कनेक्टिविटी के बारे में सबसे पहले 9to5Google की ओर से जानकारी प्रदान की गई थी। सैटेलाइट कनेक्टिविटी गूगल के लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी। इसका लोगों को भी इंतजार है। गौरतलब है कि गूगल का दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है।

PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

इंटरनेट डेस्क। मखाना उन चीजों में शामिल है, जो हमारी सेहत के बहुत ही लाभकारी होती हैं। इसका कई प्रकार से स्वाद लिया जा सकता है। आप हम आपको इसकी स्वादिष्ट खीर बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।

जरूरी सामग्री:
मखाना – तीन कप
दूध – तीन लीटर
चीनी – तीन कप
देसी घी – एक चम्मच
चिरौंजी – तीन चम्मच
कटे हुए मेवे
इलायची पाउडर

इस प्रकार से बना लें आप:
– सबसे पहले मिक्सी में मखानों को दरदरा पीसना होगा।
– अब पैन में देसी घी गरम कर इसमें मखानों को हल्का सा भून लें।
– अब एक बर्तन में दूध में चीनी डालकर इसमें सभी कटे हुए मेवों को पकाना होगा। इसमें मखाने भी डाल दें।
– अब इलायची पाउडर डालकर आप इसका स्वाद ले सकते हैं।

PC:lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

इंटरनेट डेस्क। घर पर भी नारियल की बहुत ही स्वादिष्ट बर्फी बनाई जा सकती है। इसे आप कई चीजों से बहुत ही स्वादिष्ट बना सकते हैं। आप किसी भी त्योहार पर इस बर्फी का स्वाद ले सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है।

जरूरी सामग्री:
चार कप – नारियल कद्दूकस
चार टेबल स्पून – घी
तीन कप – खोया
दो कप – चीनी
दो कप – पानी

इस विधि से बना लें आप:
– सबसे पहले एक पैन में घी डालकर इसमें खोया भून लें।
– अब इसे ठंडा कर इसमें नारियल मिला दें।
– अब दूसरे पैन में पानी गर्म कर इसमें चीनी घोल लें।
– अब इसमें खोया मिश्रण मिला लेें।
– अब आप इस मिश्रण को घी से चिकनी प्लेट में फैलाकर सेट लें।
– अब आप इसे मनचाहे आकार में काट लें।
-इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट बर्फी बन जाती है।

PC:lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें