May 19, 2024

Lifestyle

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों की शुरूआत हो चुकी है और दिसंबर महीना चल रहा है। ऐसे में आप भी इस महीने में दोस्तों के साथ में घूमने जाने की सोच रहे है तो फिर आपको बता रहे है ऐसी जगह के बारे में जो बड़ी ही खूबसूरत है। यहा आप जाएंगे तो आपको बर्फबारी देखने को मिलेगी साथ ही आप वेकेशन का मजा उठा सकेंगे।
कुफरी
बता दें की आप इस बार घूमने के लिए दोस्तों के साथ में कूफरी जा सकते है। ये जगह हिमाचल प्रदेश में है, ऐसे में आपको यहा घूमने के दौरान ऐसे ऐसे नजारे दिखेंगे जिन्हें देख आप खुश हो जाएंगे। आपको इस जगह पहुंचने के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ से बस लेनी होगी।

क्या कर सकते है
आप यहां दोस्तों के साथ आर रहे है तो यहां पहुंचकर आप एडवेंचर का मजा ले सकते है। इस मौसम में यहा बर्फबारी शुरू हो जाती है तो आप यहां बर्फबारी का मजा ले सकते है। घुड़सवारी, रोप क्लाइबिंग, जिप लाइन और सेब के बगान भी घूमने जा सकते है।

pc-pixaimages.com,kirtytours-com,japjitravel.com

इंटरनेट डेस्क। नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, एनएफएल की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आपके पास 1 दिसंबर, 2023 तक आवेदन करने का मौका होगा। इस भर्ती के लिए 27 साल तक के योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के पास आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करने का मौका है।

भर्ती का विवरण:
पद: आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त करें।
पदों का नाम: मैनेजमेंट ट्रेनी
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 1 दिसंबर, 2023
आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 27 साल के अंदर होनी चाहिए।

इस प्रकार करें आवेदन: नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, एनएफएल की आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकता है।
इस प्रकार होगा चयन: अभ्यर्थी का चयन नियमानुसार किया जाएगा।

PC:zeenews

इंटरनेट डेस्क। हरी प्याज किसी भी सब्जी का स्वाद बढ़ा देती है। क्या आपको पता है इसका स्वादिष्ट सूप भी बनाया जा सकता है। आज हम आपको इसका स्वादिष्ट सूप बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री:
4 कली लहसुन की
2 बंच हरी प्याज
2 आलू
1/2टीस्पून ऑरिगैनो
1 टीस्पून सोया सॉस
नमक स्वादानुसार
पानी जरूरत के अनुसार
1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
4 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
2 टेबलस्पून हरा धनिया
सजावट के लिए
उबली गाजर के 10 टुकड़े

इस प्रकार से कर लें तैयार:
– सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म कर इसमें लहसुन हल्का भून लें।
– अब इसमें दो मिनट हरी प्याज और दो मिनट आलू, काली मिर्च पाउडर, नमक और पानी डालकर पका लें।
-अब इस मिश्रण को ठंडा कर ग्राइंडर जार में पेस्ट बना लें।
– अब इस पेस्ट को पानी डालकर दोबारा उबाल लें।
– ऊपर से सोया सॉस, ऑरिगैनो डालकर पांच मिनट तक पका लें।
-अन्त में आप हरे धनिए और उबली गाजर के टुकड़ों से गार्निश कर स्वाद लें।

PC:gourmandelle

इंटरनेट डेस्क। फूलगोभी की बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बनती है। क्या आपको पता है इसका स्वादिष्ट सूप भी बनाया जा सकता है? आज हम आपको फूलगोभी का स्वादिष्ट सूप घर पर ही आसानी से बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पंसद आएगा।

जरूरी सामग्री:
4 कप फूलगोभी
2 प्याज
8कली लहसुन की
8 कप वेजिटेबल ब्रोथ
8 थाइम स्प्रिंग
1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
1 टेबलस्पून राई
4 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
4 टेबलस्पून नींबू का रस

इस विधि से बनान लें आप:
– सर्वप्रथम माइक्रोवेव को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर प्री-हीट करना होगा।
फूलगोभी पर ऑलिव ऑयल, नमक और काली मिर्च पाउडर छिडक़ लें। इसे लहसुन की कली के साथ 20 मिनट तक बेक कर लें।
– अब ग्राइंडर जार में फूलगोभी, लहसुन, प्याज, वेजिटेबल ब्रोथ, थाइम स्प्रिंग और राई डालकर इसका पेस्ट तैयार कर लें।
-अब इसमें ऑलिव ऑयल, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाकर एक बार फिर से ब्लेंड कर लें।
– अब आप इस सूप का स्वाद लें।

PC:pakwangali

इंटरनेट डेस्क। शकरकंद सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसका प्रकार से सेवन किया जा सकता है। इसका स्वादिष्ट सूप भी बनाया जा सकता है। आज हम आपको इसे घर पर ही आसानी से बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री:
शकरकंद
4 गाजर छिली और कटी
4 चम्मच जीरा पाउडर
10 कप वेजिटेबल स्टॉक
4 प्याज बारीक कटा हुआ
4 छोटी चम्मच काली मिर्च पिसी हुई
स्वादानुसार नमक
बटर
सजावट के लिए
क्रीम
पिसी काली मिर्च

ये है बनाने का तरीका:
– सबसे पहले पैन में बटर गर्म कर इसमें प्याज भून लें।
– अब गाजर, शकरकंद और वेजिटेबल स्टॉक को इसमें उबाल लें।
– अब इस मिश्रण को मिक्सी में पीसकर सूप तैयार कर लें।
-अब इसे छलनी से छानकर दोबारा नमक, काली मिर्च और जीरा पाउडर डालकर गर्म कर लें।
– अब आप क्रीम और पिसी काली मिर्च डालकर इसका स्वाद लें।

PC:pakwangali

इंटरनेट डेस्क। संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लखनऊ की ओर से कई पदों पर आवेदन मांगे गए है।

कुल पद- 163

पदों के नाम-
सहायक सुरक्षा अधिकारी – 03
जूनियर इंजीनियर (ए.सी./टेलीकॉम/इलेक्ट्रॉनिक/मेकेनिकल/सिविल) 08 पद
फार्मासिस्ट ग्रेड सैंकड 43
सीएसएसडी सहायक 20 पद
अस्पताल सहायक ग्रेड सैकंड 77 पद
ट्यूटर – एप्लाइड बायोलॉजिकल साइंसेज/लाइफ साइंस/एप्लाइड हेल्थ साइंस 01 पद
ट्यूटर – फिजियोथेरेपी 01 पद
तकनीकी अधिकारी (परफ्यूजन) 02 पद

उम्र सीमा- आयु 18 से 40 वर्ष तय की गई है

कैसे करें अप्लाई – इस भर्ती अभियान के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट पर जाना होगा।

आवेदन की आखिरी तारीख- 25 नवंबर 2023

pc-okcredit.in

इंटरनेट डेस्क। नूडल्स या पास्ता का भी सूप बनाया जा सकता है। आप हम आपको आज ही नूडल्स या पास्ता सूप बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। सर्दी के मौसम में इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री:
3 कप नूडल्स या पास्ता
3 गाजर
3 कटोरी मटर
3 टमाटर
3 टीस्पून तेल
पानी जरूरत के अनुसार
काली मिर्च स्वादानुसार
नमक स्वादानुसार

इस प्रकार से कर लें तैयार:
– सबसे एक पैन में पानी डालकर इसमें गाजर और मटर उबाल लें।
– अब दूसरे पैन में तेल गर्म कर टमाटर को हल्का फ्राई कर इसमें सारी सब्जियां और पास्ता डाल कर पका लें।
-इसमें पानी भी डाल दें।
– आप नमक और काली मिर्च मिलाकर इस सूप का स्वाद लें।

PC:archanaskitchen

इंटरनेट डेस्क। ओडिशा माइनिंग कॉर्पाेरेशन लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे है।

रिक्ति विवरण- कुल 100 पद

पदों के नाम-

जूनियर इंजीनियर 50 पद
जूनियर नर्स 11 पद
जूनियर फार्मासिस्ट 9 पद
इलेक्ट्रीशियन- थर्ड 30 पद

चयन प्रक्रिया- इन पद पर उम्मीदवारों के चयन के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा

लास्ट डेट- इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 दिसंबर 2023 है

आवेदन कैसे करें- ऑनलाइन कर सकते है।

pc-peoplematters.in

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का सीजन शुरू हो चुका है और उसके साथ ही अब हर घर में सुबह के नाश्ते में पराठें बनना शुरू हो जाएंगे। ऐसे में अभी बाजार में आपको फूल गोभी भी खूब मात्रा में मिल जाएगी। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए है फूलगोभी के पराठों की रेसिपी।

सामग्री
गेंहू का आटा दो कप
कद्दूकस की हुई फूलगोभी
घी 2 चम्मच
हरा धनिया
प्याज 1
हरी मिर्च 2 बारिक कटी
लाल मिर्च 1 चम्मच
नमक

विधि
आपको सबसे पहले गेहूं का आटा लेना है उसके बाद उसमें नमक डालकर और पानी मिलाकर उसे गंूधकर रख देना है। इसके बाद कद्दूकस की हुई फूलगोभी, धनिया, प्याज, मिर्च, लाल मिर्च और नमक डालकर मिक्स करें और बेटर तैयार कर ले। अब आटे से लोई बनाकर अच्छे से बेल लें और उसमें गोभी का मसाला डालकर अच्छे से भरकर फिर से बेल लें। तवे पर घी लगाकर अच्छे से दोनों तरफ से सेंके और मजे से खाएं।

pc-9newshindi.com

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का सीजन शुरू हो चुका है और उसके साथ ही अब हर घर में कुछ ना कुछ शाम को खाने के बाद मीठा खाने की इच्छा हर किसी की होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए मीठे में लेकर आए है काजू मिठाई बनाने की रेसिपी जो आपको पसंद आने वाली है।

सामग्री
100 ग्राम काजू
दो कप दूध
स्वादानुसार चीनी
1 कप नारियल पाउडर
इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच

विधि
आपको सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर गर्म करना है और उसके बाद दूध को तब तक उबालना है जब तक वह उबलकर आधा न हो जाए। अब एक जार में काजू और नारियल को डालकर पीस ले और दूध में पीसे हुए पावडर और स्वादानुसार चीनी मिला दे। इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और एक एल्युमिनियम फॉयलमें डालकर रोल बना लें। रोल बनाने के बाद ऊपर में ड्राई फ्रूट्स लगा दे और सिल्वर वर्क लगा दे। इसके बाद इसे काटकर सर्व कर सकते है।

pc-ammakithaali.com

इंटरनेट डेस्क। देश में आपको घूमने के लिए कई ऐसी जगह मिल जाएगी जहां के बारे में आप खूब सुनते है और कई बार जा भी चुके है। लेकिन देश के कई राज्य ऐसे भी है जहां लोग घूमने के लिए कम पहुंच पाते है। ऐसे में आज हम आपको बता रहे है झारखंड राज्य में घूमने की ऐसी जगह जहां जाकर आप खुश हो जाएंगे।

रांची
इस बार आर झारखंड घूमने का प्लॉन बनाए तो आप रांची जरूर जाएं। इस शहर को आप दूसरा उदयपुर भी कह सकते है। इसका कारण यह है की यहां भी खूब सारी झीलें है। इस शहर में हरियाली भी भरपूर है। यहां के मशहूर पर्यटन स्थलों में गोंडा हिल, रॉक गार्डन, बिरसा जैविक उद्यान, टैगोर हिल, मैक कलुस्किगंज और आदिवासी म्यूजियम आप जा सकते है।

हजारीबाग
इसके साथ ही आप झारखंड में हजारीबाग भी जा सकते है। यहां आकर आप हजारीबाग झील, कैनेरी पहाड़, वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी, सूर्यकुण्ड, इचाक जैसी कई जगहों की सैर कर सकते हैं।

pc- amar ujala,wikimedia.org, jagran

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में बहुत से लोग वजन बढऩे की परेशानी से जूझ रहे हैं। बहुत से लोग वजन कम करने के लिए कई प्रकार के उपाय करते हैंं। बढ़ते वजन के कारण लोगों को कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ जाता है।

आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो आपका वजन कम करने में बहुत ही उपयोग है। वजन करने में हरी पत्तेदार साग बहुत ही उपयोगी है। आप आज से ही डाइट में इन्हें शामिल कर लें। वहीं बादाम, केला, गाजर और सेब भी वजन करने में उपयोगी है। नियमित रूप से बादाम खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।

केले में कैलोरी अधिक होती है, लेकिन इसमें एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर की ज्यादा होती है। इसका सेवन करने से शरीर में उर्जा मिलती है। आपको आज ही अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर लेना चाहिए।

PC:freepik

इंटरनेट डेस्क। बिहार और झारखंड में इस समय एक सबसे बड़ा त्योहार मनाया जा रहा है और इस त्योहार का नाम है छट महापर्व। इस त्योहार में सूर्य देव की भी पूजा अर्चना होती हैं। ऐसे में आप भी इस दौरान देश के कुछ बड़े सूर्य मंदिरों की यात्रा कर सकते है और इन्हें देख सकते है।

देव सूर्य मंदिर, औरंगाबाद
इस बार आप छठ पर्व पर बिहार के औरंगाबाद स्थित देव सूर्य मंदिर पहुंचकर छठ का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा ने खुद इसे बनाया है। छठ पूजा के वक्त यहां बहुत ही बड़ा मेला भी लगता है।

सूर्य मंदिर, रांची
इसके साथ ही आप झारखंड की राजधानी रांची से कुछ ही दूर बुंडू जा सकते है। यहां का सूर्य मंदिर भी बहुत मशहूर है। पूरा मंदिर संगमरमर से बना हुआ है। 18 पहियों और 7 घोड़ों के रथ पर विराजमान भगवान सूर्य का आलौकिक नजारा यहां देखने को मिलेगा।

pc-youngisthan.in, amar ujala, news11

इंटरने डेस्क। दिवाली के छह दिन बाद छठ का महापर्व शुरू हो गया है और ऐसे में ये त्योहार बिहार और झारखंड बहुत ज्यादा मनाया जाता है। ऐसे में आप भी इस समय ये त्योहार मनाने के लिए बिहार या झारखंड में है तो आज आपके कुछ सूर्य मंदिरों के बारे में बताएंगे जहां आप दर्शन कर सकते है।

बड़गांव सूर्य मंदिर, नालंदा
बता दें की आप इस त्योहार पर घूमने निकले तो फिर आप नालंदा पहुंच जाए और यहां देश के 12 सूर्यधामों में शामिल नालंदा का बड़गांव सूर्य मंदिर जरूर देखे। ये सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। जहां दूर-दूर से लोग छठ मनाने और इसकी रौनक देखने पहुंचते हैं।

सूर्य मंदिर, गया
इसके साथ ही आप बिहार के गया भी जा सकते है। वैसे भी धार्मिक स्थलों केे लिए गया का बहुत ज्यादा महत्व है। गया में दक्षिणार्क सूर्य मंदिर स्थित है, जहां आम दिनों में तो लोग दर्शन करने पहुंचते ही है लेकिन छठ पूजा में इनकी संख्या दोगुनी नहीं, चौगुनी हो जाती है। ऐसे में आप यहां भी आ सकते है।

pc-herzindagi.com, abp news,biharrajya.com

इंटरनेट डेेस्क। सर्दियों का सीजन शुरू हो चुका है और अब आपको बाजार में भारी मात्रा में छुआरे भी दिखाई देंगे। ऐसे में इनका सेवन आपकी सेहत के लिए बड़ा ही फायदेमंद भी होता है। इनके सेवन से आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है और हिमोग्लोबिन भी बढ़ता है। सर्दी में इसे खाने के लिए इसलिए भी कहा जाता है कि क्योंकि इसमें आयरन होता है और यह शरीर में गर्मी पैदा करता है। ऐसे में आज जानते है खाली पेट भिगे हुए छुआरे खाने के फायदे।

मेटाबोलिक रेट बढ़ता है
आप अगर रोजाना खाली पेट भिगोए हुए छुहारा खाएंगे तो इससे आपका मेटाबोलिक रेट बढ़ता है। ये डाइजेशन में भी बेहतर काम करता है जिसकी वजह से आपकी पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है।

वजन कंट्रोल में
इसके साथ ही आप सर्दियों में तेजी में वजन कंट्रोल करना चाहते हैं तो आप ब्रेकफास्ट में छुहारा खा सकते हैं। यह आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने के साथ-साथ कैलरी बर्न करने में मददगार साबित होता है।

pc-sanjeevnitoday.com,herzindagi-com,patrika.com

इंटरनेट डेस्क। क्या आपने देश और दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची मीनार का दीदार किया किया है। नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित है।

आज हम आपको दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार के बारे में जानकारी देने जा रहे है, जो महरौली में ईंट से बनी। भारत का दिल कहे जाने वाले दिल्ली में कई प्राचीन इमारतें और धरोहर स्थित है। इन पुरानी और खास इमारतों में से कुतुब मीनार भी एक है , जो दुनिया की सबसे ऊंची मीनारों में शामिल है।

ये एक रोमांटिक जगह है। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। कुतुब मीनार हिंदू-मुगल इतिहास का एक बहुत खास हिस्सा है। इसे यूनेस्को द्वारा भारत के सबसे पुराने वैश्विक धरोहरों की सूची में जगह दी जा चुकी है। ईटों से बनी इस मीनार की दीवार की ऊंचाई 72.5 मीटर है। मोहाली की फतह बुर्ज के बाद भारत की सबसे बड़ी मीनार है।

PC:holidayrider

इंटररनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी अपने पयर्टक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आप आगामी समय में पार्टनर के साथ कही पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर जा सकते हैं।

यहां पर लोधी गार्डन पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने के लिए बहुत ही शानदार जगह है। यह दिल्ली में सफदरजंग मकबरे और खान मार्केट के पास स्थित एक आकर्षत पर्यटन उद्यान है। इसे लेडी विलिंगडन पार्क के नाम से भी जाना जाता था, आजादी के बाद इस पार्क का नाम बदलकर लोधी गार्डन किया गया।

यहां पर आपको खूबसूरत वातावरण मिलेगा। बहुत से लोग तो सुबह-शाम व्यायाम करते हुए नजर आ जाएंगे। आपको दिल्ली की यात्रा के दौरान ये गार्डन जरूर दी देखना चाहिए। यहां पर आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा। यहां जाने से आपका दिल्ली का टूर यादगार बन जाएगा। आपको आज ही दिल्ली घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC:holidayrider

इंटरनेट डेस्क। दीपावली के त्योहार के बाद बहुत से लोग घूमने प्लान बनाते हैं। अगर आपका भी इस सर्दी में कही पर घूमने का प्लान है तो पश्चिम बंगाल जा सकते हैं। यहां पर आपको दार्जलिंग में घूमने का मौका मिलेगा, जो सर्दियों में हनीमून पर जाने के लिए देश की शानदार जगह है।

ये स्थान हनीमून कपल्स के लिए हमेशा से ही प्रमुख आकर्षणों में रहा है। दार्जलिंग में खूबसूरती पयर्टक स्थलों पर घूमने के अलावा आपको ट्रिप पर कई एक्टिविटीज करने का मौका मिलेगा। आप यहां पर ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग, रोपवे और शॉपिंग का मजा लेने का मौका मिलेगा।

लाइफ पार्टनर के साथ दार्जलिंग हनीमून ट्रिप को यादगार बनाने के लिए आपको 5 – 7 दिन का टूर करना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। सर्दी के मौसम में घूमने के हिसाब से ये बहुत ही शानदार जगह है।

PC:traveltriangle

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका सर्दी के मौसम में कही पर घूमने का प्लान हैं तो श्रीनगर आपके लिए बेहतर विकल्प होगा। यहां पर बहुत से प्रर्यटक स्थलों पर आपको घूमने का मौका मिलेगा। इन्हीं में यहां की डल झील भी एक है।

यहां पर शिकारा नाम की नाव प्रमुख आकर्षणों में से एक है। सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में पहचानी जाने वाली ये नाव दोनों सिरों पर नुकीली होती हैं और ऊपर से कैनोपी लगी होती हैं। इसका स्थानीय निवासी परिवाहन के रूप में उपयोग करते हैं।

पर्यटक भी इसकी सवारी करके आनंदित महसूस करते हैं। झील के बीचो-बीच कई दुकानें भी आकर्षण का केन्द्र रहती है। यहां पर हाथ के बने झुमके, लकड़ी की कलाकृति और केसर मिल जाती है। 26 वर्ग किलोमीटर में फैली श्रीनगर की ये झील पृथ्वी पर स्वर्ग के समान है। यहां पर हाउस बोट का मजा लेने का भी आपको मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर घूमने प्लान बना लेना चाहिए।

इंटरनेट डेस्क। दिवाली का त्योहार समाप्त हो चुका है और उसके साथ ही अब कई फैमिलिज और कई संगठन स्नेह मिलन समारोह का आयोजन करेंगे। ऐसे में कई लोग अच्छी जगह की तलाश में होंगे। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए है जयपुर में ऐसी ही एक डेस्टिनेशन जहां आप दिवाली पार्टीज यानी स्नेह मिलन समारोह का आयोजन कर सकते है। ये जगह शहर की भीड़ भाड़ से भी दूर है और प्रकृति के नजदीक है। तो ऐसे में आप इस इवेंट के लिए चुन सकते है जयपुर में त्रिशला फार्महाउस को।

दिवाली पार्टीज लिए चुन सकते है ये जगह
बता दें की जयपुर के गोनेर रिंग रोड के पास खिजूरिया ब्राहम्णान में बना ये फार्महाउस नेचर के बहुत करीब है। इसके साथ ही शहर की भीड़ से दूर है और यहां आपको एक बढ़िया सुविधा भी मिलती है। तो ऐसे में आप दिवाली पार्टीज के लिए इस बार त्रिशला फार्महाउस को चुन सकते है।

कम बजट में मिल जाएगा
आपको त्रिशला फार्महाउस दिवाली पार्टीज के लिए लिए कम ही बजट में उपलब्ध हो जाएगा। यहां आपको कई एक्टिविटीज भी करने का मौका मिलेगा। आप स्वीमिंग पूल का आनंद भी ले सकते है। टैरिफ से जुडी पूरी जानकारी के लिए आप व्हाट्सएप नंबर 9784461221 पर मैसेज कर के पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Trishla Farmhouse (@trishlafarmhouse)

कैसे पहुंचे
आप राजस्थान के बाहर किसी शहर से हैं और एयरपोर्ट से यहाँ आ रहे हैं तो जानकारी के लिए बता दें कि जयपुर एयरपोर्ट से त्रिशला फार्म हाउस 22 किलोमीटर है। आप टैक्सी से आसानी से यहाँ पहुंच सकते हैं। ट्रेन से जयपुर आ रहे हैं तो रेलवे स्टेशन से त्रिशला फार्महाउस की दूरी लगभग 28 किलोमीटर है। टेक्सी से आप यहां पहुंच सकते है और इसके साथ ही यह जगह अक्षयपात्र जगतपुरा से 15 किलोमीटर है।

pc-Trishala Farmhouse

इंटरनेट डेेस्क। अंडमान और निकोबार द्वीप अपने खूबसूरत बीचेज के कारण दुनिया प्रसिद्ध है। अगर आपका सर्दी के मौसम में कही पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं।

आज हम आपको यहां के नील आइलैंड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो 37 स्क्वॉयर किलोमीटर में फैला छोटा, लेकिन बहुत खूबसूरत आईलैंड है । ये कोरल रीफ और बेहतरीन बायोडायवर्सिटी के कारण प्रसिद्ध है। फूड लवर्स नील आइलैंड को अंडमान का वेजिटेबल बाउल भी बोलते हैं।

आप सर्दी के मौसम में अपने पाटर्नर के साथ यहां पर हनीमून के लिए जा सकते हैं। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। यहां पर आपको कई खूबसूरती बीचेज पर घूमने का मौका मिलेगा। यहां पर हावड़ा ब्रिज भी है। दो बड़े पत्थरों से बना यह प्राकृतिक ब्रिज पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसे रबींद्रनाथ सेतु के नाम भी जाना जाता है।

PC:herzindagi.

मेष: आपके संपर्क में आने वाले लोगों के व्यवहार से आपको गुस्सा आने की संभावना है। सही उद्योग में निवेश करने से अंततः वित्तीय लाभ मिलेगा। कुछ नये अवसर मिलेंगे। आप अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करेंगे।
वृषभ: समझदारी से निवेश किया गया पैसा आपको अपने लक्ष्यों के करीब ले जाएगा। जोखिम भरे कार्यों से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. जोखिम भरे कार्यों में निवेश न करें। राजकीय मामलों में स्थिति सुखद रहेगी। अधिकार में वृद्धि होगी।
मिथुन: आपका दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास आपको बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगा। गंभीर और योजनाबद्ध प्रयास आपको सफलता और ख़ुशी देंगे। शांत रहने का प्रयास करें. बचकानापन से बचें. दूसरे लोग गलत तरीके से प्रभावित हो सकते हैं।
कर्क: आप क्या करना चाहते हैं, यह पहले से ही तय कर लें। योजनाओं में बदलाव से अन्य काम करने की प्रेरणा मिलेगी। कार्य एवं इच्छित योजना को क्रियान्वित करने का प्रयास करें। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
सिंह : अपने प्रियजनों से मिलें और अपने बारे में उनकी प्रतिक्रिया जानें। आप अपने घर के विकास को लेकर कुछ योजनाएं बना सकते हैं। उस व्यक्ति की बात सुनने का प्रयास करें जिसके पास खाली समय हो और उसे अपनी सलाह दें।
तुला: आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत करने या व्यक्तिगत लक्ष्य निर्धारित करने में मददगार हो सकता है। आप जीवन में क्या चाहते हैं उस पर ध्यान दें और पूरे विश्वास के साथ उसे हासिल करने का प्रयास करें।
वृश्चिक: पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। सुख-शांति का माहौल रहेगा। खेलने-कूदने और हंसने-हंसाने में समय बीतेगा। कारोबार आसान रहेगा. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।आ
धनु: बिजनेस और रोमांस में सफलता। किसी प्रियजन से संवाद होगा। जरूरी कार्य भी पूरे होंगे. मित्रों से अनुकूल सहयोग मिलेगा। आज हमारे जीवन में हमारे रिश्तेदारों और दोस्तों की अच्छी भूमिका संभव है।
मकर: नये जोखिम भरे कार्यों से बचें। अपने काम के दौरान अपने पारिवारिक तनाव को याद रखें और उन्हें काम के साथ न मिलाएं। अपनी व्यावसायिक योजना पर सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदर्शित करें।
कुम्भ: अपने काम के दौरान अपने पारिवारिक तनाव को याद रखें और इसे अपने काम के साथ न मिलाएं। अपनी व्यावसायिक योजना पर सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदर्शित करें।
आज का दिन व्यवसायिक क्षेत्र में शुभ समाचार लेकर आया है।प्रेमियों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा।
मीन: अपने दोस्तों को डिनर और डांस के लिए बाहर ले जाने से पहले सोचें।
कार्य में सफलता पाने के लिए अपनी राय दृढ़ता से व्यक्त करें। अन्य लोगों के साथ कुछ मुद्दों पर सहमत होना पड़ सकता है। पारिवारिक सवालों का जवाब मिलेगा.

इंटरनेट डेस्क। रेल विकास निगम लिमिटेड ने कई पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे है।

रिक्ति विवरण- डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर

पदों की संख्या-
9 पद, डिप्टी मैनेजर
16 पद और असिस्टेंट मैनेजर
25 पद अन्य पद

कुल पद 50 पद
योग्यता- अप्लाई करने वाले अभ्यर्थी कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ फुल टाइम ग्रेजुएट होना जरूरी है.

उम्र सीमा- अधिकतम उम्र पद अनुसार 35/40 साल होनी चाहिए

अप्लाई कैसे करें- अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

pc-siasat.com

इंटरनेट डेस्क। गुजरात में आंगनवाड़ी भर्ती लिए निकली है कई पदों पर भर्ती, आप भी आनलाइन आवेदन कर सकते है।

पदों का नाम- आंगनवाड़ी हेल्पर

पदों की संख्या – 10400

योग्यता- मान्यता प्राप्त बोर्ड से सेकेंडरी (10वीं) की परीक्षा पास होना जरूरी है.

उम्र सीमा- उम्मीदवारों की आयु 18 साल से कम और 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए

कैसे करें अप्लाई- इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार गुजरात सरकार के आफिशियल वेबसाइट पर जा सकते है।

आवेदन की लास्ट डेट 30 नवंबर 2023

pc-thekashmirmonitor.net

इंटरनेट डेस्क। 12 नवंबर 2023 रविवार का दिन बड़ा ही महत्वपूर्ण है। इस दिन देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में इस दिन धन की देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश की पूजा का विधान है। सभी राशि के लोग इन दिन पूजा करें आपके ग्रह और सितारे आपका पूरा साथ देंगे। जाने राशिफल।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा उतार चढ़ाव वाला रह सकता है। आपकी सेहत की बात करें तो आपकी सेहत थोड़ी सी नरम रहेगी।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। आप अपना निजी वाहन चलाते हैं या गाड़ी इत्यादि का प्रयोग करते हैं तो आप गाड़ी चलाते समय सावधानी बरते।

मिथुन राशि
मिथुन राशि की जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपका व्यापार अच्छा रहेगा।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपका व्यापार ठीक चलेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सेहत की बात करें तो आप अपने सेहत का विशेष ख्याल रखे।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। आपका किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपका व्यापार अच्छा चलेगा।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने परिवार के साथ बैठकर नया घर या कार इत्यादि खरीदनेकी योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो अपने ऑफिस में आप चुनौतियों से घिरे रहेंगे।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने मित्र से हो सकती है जिस से मिलकर आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं, किसी मंदिर में आप दान पूण्य कर सकते हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक है। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचे रहे अन्यथा, छोटा विवाद किसी झगड़े का रूप ले सकता है। आपके परिवार में कलह भी हो सकती है।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें, आपका किसी से झगड़ा हो सकता है।

pc- one india hindi, india.com,webdunia