May 19, 2024

Lifestyle

इंटरनेट डेस्क। बेसन से कई प्रकार की मिठाइयां बनाई जा सकती हैं। क्या कभी आपने इसकी बर्फी का स्वाद लिया है? नहीं तो आप दीपावली के त्योहार पर इस स्वादिष्ट मिठाई का स्वाद ले सकते हैं। आज हम आपको इसे आसानी से घर पर ही बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।

जरूरी सामग्री:
बेसन- 2 कप
इलाइची का पाउडर: 1 छोटी चम्मच
पिस्ते: 20
बादाम – 20
पिसी हुई चीनी- 2 कप
देसी घी- दो कप

इस प्रकार से बना लें आप:
– सबसे पहले कढ़ाई में घी गर्म कर इसमें बेसन को रंग बदलने तक सेंक लें।
– अब इसमें इलाइची, बादाम और पिस्ता मिलाकर दें।
-अब आंच से उतारकर इसमें पीसी हुई चीनी मिला लें।
– अब घी से चिकनी थाली में इस मिश्रण को फैला लें।
-सेट होने पर इसे इच्छानुसार काट लें।

PC:lifeberrys

इंटरेनट डेस्क। अगर आपका टीचिंग फील्ड में नौकरी करने का सपना है तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के 39 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आपके पास अभी 27 नवम्बर तक आवेदन करने का मौका होगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

भर्ती का विवरण:
पद: 39
पदों का नाम: असिस्टेंट प्रोफेसर
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 27 नवम्बर 2023
आयु सीमा: आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त करें।

इस प्रकार करें आवेदन: दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकता है।
इस प्रकार होगा चयन: अभ्यर्थी का चयन नियमानुसार किया जाएगा।

PC:zeenews

इंटरनेट डेस्क। पनीर सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसकी कई प्रकार की डिश बनाई जा सकती है। आज हम आपको घर पर ही इसकी स्वादिष्ट मिठाई बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। आप दीपावली के दिन हमारी विधि से इसके स्वादिष्ट लड्डू भी बना सकते हैं।

जरूरी सामग्री:
– 400 ग्राम पनीर
– 200 ग्राम नारियल
– 4 चम्मच अखरोट की गिरी
– 16 पिसी हरी इलाइची
– 4 टेबलस्पून पिस्ते के टुकड़े
– 4 टेबलस्पून बादाम
– 20 किशमिश
– 200 ग्राम दूध
– 1000 ग्राम शक्कर
– सूखा मेवा

इस विधि से कर लें तैयार:
– सर्वप्रथम आप कड़ाही में दूध डालकर इसमें पनीर, शक्कर और नारियल मिलाकर पका लें।
– मिश्रण के गाढ़ा होने पर इसमें किशमिश, बादाम, पिस्ता और अखरोट मिला लें। डालकर मिलाएं।
– अब इलाइची मिलाकर गैस बंद कर दें।
-इसके बाद ठंडा कर इसके लड्डू बना लें।
– अब आप लड्डुओं को सूखे मेवे से सजा लें।

PC:lifeberrys

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको घर पर ही चॉकलेट-बादाम पेड़े बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। आप ये स्वादिष्ट मिठाई दीपावली के त्योहार पर भी आसानी से बना सकते हैं। इसका स्वाद लेने से मेहमान भी खुश हो जाएंगे।

जरूरी सामग्री:
– भिगोए हुए बादाम 500 ग्राम
– घी 4 बड़ा चम्मच
– बारीक कटे बादाम 4 बड़ा चम्मच
– कोको पाउडर 4 बड़ा चम्मच
– कंडेंस्ड मिल्क 200 ग्राम

इस प्रकार से बना लें आप:
– सबसे पहले बादाम का छिलका उतार कर इसे मिक्सी में बारीक पीस लें।
– अब कड़ाही में घी गर्म कर इसमें कंडेंस्ड मिल्क और कोको पाउडर मिलाकर पका लें।
– अब इस मिश्रण में बादाम पेस्ट डाल दें।
– मिश्रण के पकने के बाद आंच बंद इसे ठंडा कर लें।
– अब इस मिश्रण के छोटे-छोटे पेड़े बना लें।
-इसके बीच में बादाम रख दें।
-इस प्रकार से आपका स्वादिष्ट चॉकलेट-बादाम पेड़ा बन जाता है।

PC:lifeberrys

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको पनीर-ब्रेड रसमलाई बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। आप दीपापली के त्योहार पर इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए कई प्रकार की चीजों का उपयेाग किया जाता है।

जरूरी सामग्री:
पनीर – 200 ग्राम
ब्रेड – 12 स्लाइस
दूध – 500 ग्राम
मक्खन – 2 छोटा चम्मच
चिरौंजी – 20
चीनी – 8 चम्मच
इलायची पाउडर – 2 चुटकी
बादाम – 12
काजू – 16
पिस्ता – 16

इस प्रकार से बना लें आप:
– सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर इसे मैश पनीर, चीनी और इलायची पाउडर डालकर लगभग 5 मिनट तक पका लेें।
– अब ब्रेड के टुकड़ों को आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक अच्छे से सेंक लें।
-अब इन ब्रेड्स को दूध में मिला लें।
– चार घंटे के बाद इसमें बादाम, पिस्ता, चिरौंजी और काजू डालकर स्वाद लें।

PC:lifeberrys

इंटरनेट डेस्क। दीपावली का त्येाहार रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस त्योहार पर घर पर कई प्रकार की मिठाइयां बनाई जाती हैं। आज हम आपको गुजरात का स्पेशल श्रीखंड घर पर ही आसानी से बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे आप दीपावली के दिन बना सकते हैं।

जरूरी सामग्री:
– 4 कप दही
– 10 टेबल-स्पून पीसी हुई शक्कर
– 2 टेबलस्पून बादाम की कतरन
– 2 टेबलस्पून पिस्ता की कतरन
– 1 टीस्पून इलायची पाउडर
– 2 टेबलस्पून केसर के लच्छे

इस प्रकार से बना लें आप:
– सबसे पहले दही को सूती कपड़े में डालकर इसका सारा पानी निकालकर फेंक दें।
– अब इस दही में शक्कर मिला लें।
– अब इसमें इलायची पाउडर और केसर-पानी का मिश्रण डालकर दोबारा घोट लें।
– अब इसमें बादाम और पिस्ता के कतरन मिला लें।
– अब फ्रिज में इसे ठंडा कर स्वाद लें।

PC:lifeberrys

इंटरनेट डेस्क। दीपावली पर लोगों द्वारा आतिशबाजी की जाती है। आतिशबाजी या दीयों के कारण लोगों को कई बाद दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ जाता है। बहुत से लोग तो जल भी जाते हैं। आज आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि जलने पर व्यक्ति को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

अगर आग में शरीर का कोई अंग जल जाता है तो उसे केवल सामान्य पानी से धोना चाहिए। भूलकर भी बर्फ या ठंडा पानी का उपयोग नहीं करना चाहिए। टूथपेस्ट, हल्दी या कर्पूर भी जलने वाले स्थान नहीं लगाने चाहिए। इन से परेशानी बढ़ सकती है। व्यक्ति जलने वाले स्थान पर राहत देने के लिए लगाई जाने वाली एंटीसेप्टिक व एंटी बैक्टीरियल ऑइंटमेंट्स लगा सकता है।

आपको दीपावली से पहले इस प्रकार की दवा घर में लाकर रखनी चाहिए। अगर घर पर इस प्रकार की चीजें नहीं तो त्वचा को साफ पानी से धो लेना चाहिए। इसके बाद किसी साफ सूती या मलमल के कपड़े से इसे कवर करें। दर्द ज्यादा होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर ही लें।

PC: english.jagran,theborneopost,rajras

इंटरनेट डेस्क। किशमिश हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ये ऐसा ड्राई फू्रट है, जिसका कई प्रकार के व्यंजनों में उपयोग किया जाता है। आपको जानकर हैरान होगी कि किशमिश पानी में भिगो कर खाना ज्यादा लाभकारी होता है।

यही नहीं इसका पानी भी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आज आपको इसका सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा हरे हैं। ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण ये डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

इसका पानी पीने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बना रहता है। ये इंसुलिन प्रतिक्रिया को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। वहीं किशमिश का पानी पेट से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को दूर करने में उपयोगी है। भरपूर मात्रा में अघुलनशील फाइबर और प्राकृतिक तरल पदार्थ होने के कारण ये पाचन में सुधार करता है।

PC:freepik,livehindustan

इंटरनेट डेस्क। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से टेक्निकल ऑफिसर के 28 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का चयन 17 नवंबर, 2023 को निर्धारित वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर होगा।

भर्ती का विवरण:
पद: 28
पदों का नाम: टेक्निकल ऑफिसर
वॉक इन इंटरव्यू तारीख: 17 नवम्बर 2023
आयु सीमा: आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त करें।

इस प्रकार करें आवेदन: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकता है।
इस प्रकार होगा चयन: अभ्यर्थी का चयन नियमानुसार किया जाएगा।

PC:searchenginejournal

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में लगभग सभी लोगों के पास स्मार्टफोन हैं। स्मार्टफोन लोगों के लिए कई प्रकार से उपयोगी है। यूजर्स को स्मार्टफोन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अधिक रैम और स्टोरेज वाले स्मार्टफोन बाजार में आने के बावजूद लोगों को स्टोरेज की समस्या का सामना करना पड़ता है। फोन में फोटो-वीडियो कि साथ ही कई जरूरी एप्स होते हैं। आज हम आपको फोन की मेमोरी बढऩे का एक टिप्स देने जा रहे हैं। ये आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

स्मार्टफोन की मेमोरी को बढ़ाने के लिए आपको समय-समय पर टेम्परेरी फाइल को डिलीट करना होगा। इसके लिए आप फोन में कैशे को डिलीट करके भी स्टोरेज को कम कर सकते हैं। आप स्टोरेज में जाकर एप्स को ओपन करें और कैशे को क्लियर कर दें। कैश टेम्परेरी फाइल होने के कारण के इसे फोन स्टोर कर लेता है। इसलिए आप इसे डिलीट का अपने मेमोरी को बढ़ा लें।

PC:zeebiz

इंटरनेट डेस्क। पैन कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो चुका है। ये म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट से लेकर कई तरह की वित्तीय गतिविधियों को पूरा करने के काम आता है। इसके माध्यम से आपके साथ धोखेबाजी हो सकती है। कई मामलों में फ्रॉड के लिए नकली पैन कार्ड का भी उपयोग हो चुका है। आज हम आपको जानकारी रहे है कि आप किस प्रकार से पता कर सकते हैं कि आपका पैन कार्ड असली है या नकली है।

ये है प्रोसेस:
-सबसे पहले आपको ई-फाइलिंग पोर्टल पर विजिट करना होगा।
-इसमें पैन कार्ड के सत्यापन विकल्प का चयन करना होगा।
– स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होने पर पूछी गई सभी जरूरी डिटेल्स को फिल कर दें।
-आपको पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि जानकारियां देनी होगी।
-इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक मैसेज मिलेगा।
-मोबाइल पर मिले मैसेज में दी गई जानकारी आपके द्वारा दर्ज की गई डिटेल्स से अगर मैच करती है, तो आपका पैन कार्ड असली है।

PC:news18

इंटरनेट डेस्क। इंस्टाग्राम पर समय-समय पर नए-नए फीचर यूसर्ज की सुविधा के लिए आते रहते हैं। अब इंस्टाग्राम यूसर्ज के लिए अच्छी खबर आई है। अब व्हाट्सएप का एक फीचर इंस्टाग्राम पर भी काम करता नजर आएगा। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग और इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी की ओर से इस संबंध में अपने चैनल पर जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि पोस्ट में बताया कि इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मैसेज (डीएम) में अब रीड रिसिप्ट्स का विकल्प भी आपको मिलेगा। ये मेटा कंपनी की यूजर्स प्राइवेसी का एक हिस्सा होगा। लोग अब अपनी आवश्यकता के अनुसार इसे ऑन या ऑफ कर सकेंगे।

व्हाट्सएप जैसे इस फीचर में ऑन करने के बाद संदेश पढ़े जाने की जानकारी भेजने वाले को भी नहीं होगी। यूजर्स की ओर से इसे बंद भी किया जा सकता है। इंस्टाग्राम का ये नया फीचर अभी टेस्टिंग मोड में है। जल्द ही इसे जारी किया जाएगा।

PC:indiatoday

इंटरनेट डेस्क। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अपने खूबसूरती बीचेज के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आपका सर्दी के मौसम में कही पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं।

आज हम आपको राधानगर बीच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो हैवलॉक द्वीप में स्थित है। ये देश ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे खूबसूरत समुद्र तटों में से एक है। ये बीच अपने शांत वातावरण और रोमांचक गतिविधियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इस बीच पर बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटकों के साथ साथ विदेशी पर्यटकों का आगमन होता है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का ये बीच नीले पानी और सफेद रेत के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है। अगर आपका सर्दी के मौसम में पत्नी के हनीमून पर जाने का प्लान है तो ये बीच आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चािहए। यहां पर आपको सूर्यास्त के मनोरम दृश्य का दीदार करने का मौका मिलेगा।

PC:holidayrider

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान का तनोट माता मंदिर दुनिया में प्रसिद्ध है, जो जैसलमेर जिले में पाकिस्तान सीमा के पास ही स्थित है। अगर आप सर्दी के मौसम में जैसलमेर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जैसलमेर से 120 किलोमीटर दूर सिथत तनोट गांव में स्थित प्रसिद्ध मंदिर का दीदार जरूर ही करें।

तनोट माता को देवी हिंगलाज का पुनर्जन्म माना जाता है। इस मंदिर के बारे में एक बात जानकार आप हैरान रह जाएंगे। बताया जाता है कि 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान राजस्थान के इस मंदिर पर भारी हमले और गोलाबारी हुई थी। हैरान करने वाली बात ये है कि मंदिर में कोई भी गोला या बम नहीं फटा।

इसी कारण लोगों की इस मंदिर स्थित तनोट माता के प्रति आस्था बढ़ गई। युद्ध के बाद, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया गया था। यहां पर हमेशा भक्तों का जमावड़ा रहता है। आपको एक बार ये मंदिर जरूर देखना चाहिए।
PC:holidayrider

इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में घूमने के हिसाब से राजस्थान का उदयपुर शहर भी बहुत ही शानदार स्थान है। आज हम आपको यहां की सहेलियों की बाड़ी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आपका उदयपुर जाने का प्लान है सहेलियों की बाड़ी को एक बार जरूर ही देखें।

ये उदयपुर शहर का एक राजसी उद्यान है, जो गार्डन या मैडेंस के आंगन के रूप में भी प्रसिद्ध है। बताया जाता है कि इसका निर्माण महाराजा संग्राम सिंह से शादी के बाद राजकुमारी के साथ आने वाली युवतियों के लिए करवाया था।

उदयपुर में फतेह सागर झील के किनारे स्थित रानी की सहेलियों की बाड़ी में आपको हरे-भरे लॉन, कैनोपिड वॉकिंग लेन और शानदार फव्वारं देखने को मिल जाएंगे। ये एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। इस पार्क में आपको गार्डन का इतिहास, पारंपरिक वास्तुकला और शाही संरचना का दीदार करने का मौका मिलेगा। इसमें बड़े-बड़े पेड़ और फूलों के बाग आपको देखने को मिलेंगे। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: holidayrider

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका इस महीने में थाइलैंड घूमने का प्लान है तो ये खबर आपके काम की है। खबर ये है इस देश में आपके पास अभी बिना वीजा घूमने का मौका है।

थाईलैंड सरकार की ओर से टूरिज्म बढ़ाने के मकसद से भारतीय नागरिकों को बड़ा ऑफर दिया है। जिससे भारतीय नगारिक बिना वीजा के इस देश की खूबसूरत का दीदार कर सकेंगे। खबरों के अनुसार, थाईलैंड के टूरिज्म विभाग ने जानकारी कि नवंबर 2023 से अगले साल मई महीने तक भारतीय नागरिक बिना वीजा के उनके देश में घूमने की सुविधा का फायदा उठा पाएंगे।

आप छह 6 महीने के दौरान कभी भी ऐसा कर सकते हैं। विशेष बात ये है इस दौरान भारतीय पर्यटक इस देश में 30 दिनों तक रह भी सकते हैं। थाइलैंड अपने पयर्टक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का भी मोका मिलेगा।

PC:holidayrider

इंटरनेट डेस्क। अगर आप सर्दी के मौसम में किसी खूबसूरत बीच पर अपने पार्टनर के साथ जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप कर्नाटक जा सकते हैं। यहां पर आपको कई खूबसूरती बीचेज का दीदार करने का मौका मिलेगा। आज आपको यहां के कारवार शहर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो बीच, जंगल और ऐतिहासिक इमारतों आदि के कारण प्रसिद्ध है।

यहां पर आपको देवबाग बीच पर घूमने का मौका मिलेगा, जो शहर से बस 4 किमी की दूरी पर स्थित है। जिसकी खूबसूरती हरे और घने पेड़ बढ़ाते हैं। इस बीच पर साफ नीला पानी आपका दिल जीत लेगा। यहां पर आपको कुछ एडवेंचर का मजा लेने का भी मौका मिलेगा।

पत्नी के साथ रोमांटिक पल बिताने के लिए बहुत ही शानदार जगह है। यहां पर आपको कई सारे रिजॉर्ट और कॉटेज भी मिल जाएंगे। आप आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लें।

PC: tripadvisor

इंटरनेट डेस्क। आपके घर में भी कोई ना कोई छोटे बड़े फंक्शन, बर्थ डे पार्टी चलती ही रहती है। ऐसे में आप भी कई बार उसके लिए जगह की तलाश में रहते है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए है जयपुर में ऐसी ही एक डेस्टिनेशन जहां आप अपनी या परिवार में से किसी की भी बर्थ डे पार्टी कर सकते है और ये जगह शहर की भीड़ भाड़ से भी दूर है और प्रकृति के नजदीक है। तो ऐसे में आप इस पार्टी के लिए चुन सकते है Trishala Farmhouse को।

बर्थ डे पार्टी के लिए चुन सकते है ये जगह
बता दें की जयपुर के गोनेर रिंग रोड के पास खिजूरिया ब्राहम्णान में बना ये फार्महाउस नेचर के बहुत करीब है। इसके साथ ही शहर की भीड़ से दूर है और यहां आपको बढ़िया सुविधा भी मिलती है। तो ऐसे में आप बर्थ डे पार्टी के लिए इस बार Trishala Farmhouse को चुन सकते है।

कम बजट में मिल जाएगा
आपको त्रिशला फार्महाउस बर्थ डे पार्टी के लिए लिए कम ही बजट में उपलब्ध हो जाएगा। यहां आपको कई एक्टिविटीज भी करने का मौका मिलेगा। आप स्वीमिंग पूल का आनंद भी ले सकेंगे। टैरिफ से जुडी पूरी जानकारी के लिए आप व्हाट्सएप नंबर 9784461221 पर मैसेज कर के पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Trishla Farmhouse (@trishlafarmhouse)

कैसे पहुंचे
आप राजस्थान के बाहर किसी शहर से हैं और एयरपोर्ट से यहाँ आ रहे हैं तो जानकारी के लिए बता दें कि जयपुर एयरपोर्ट से त्रिशला फार्म हाउस 22 किलोमीटर है। आप टैक्सी से आसानी से यहाँ पहुंच सकते हैं। ट्रेन से जयपुर आ रहे हैं तो रेलवे स्टेशन से त्रिशला फार्म हाउस की दूरी लगभग 28 किलोमीटर है। टेक्सी से आप यहां पहुंच सकते है और इसके साथ ही यह जगह अक्षयपात्र जगतपुरा से 15 किलोमीटर है।

pc-Trishla Farmhouse

इंटरनेट डेस्क। भारत के स्कॉटलैंड के नाम से कूर्ग बहुत ही प्रसिद्ध है। देश के दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में स्थित कूर्ग न्यू मैरिड कपल्स के लिए स्वर्ग के समान है। अगर आपका सर्दी के मौसम में पत्नी के साथ हनीमून पर जाने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं।

समुद्री तल से 1525 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कूर्ग देश के बेस्ट विंटर हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। कुर्ग अपनी खूबसूरत वादियों और रोमांटिक मौसम के लिए हमेशा से ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा है। ये पर्यटक स्थल देश भर से हनीमूनर्स को अपनी तरफ अट्रेक्ट करता है। लाइफ पार्टनर के साथ कुर्ग में आपको रोमांटिक टाइम स्पेंड करने के साथ-साथ कई खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका भी मिलेगा।

आपको यहां पर हाईकिंग, क्रास कंट्री और ट्रेल लाइफ जैसी एक्साईटेड एक्टिविटीज का मजा लेने का भी मौका मिलेगा। आपको आप ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC:holidayrider,navbharattimes

इंटरनेट डेस्क। ऊटी दक्षिण तमिलनाडु राज्य में नीलगिरी की पहाडिय़ों में बसी एक बहुत ही खूबसूरती जगह है। हनीमून कलप्स के लिए ये किसी स्वर्ण से कम नहीं है।

अगर आपका सर्दी के मौसम में हनीमून पर जाने का प्लान है तो ये सुन्दर हनीमून डेस्टिनेशन आपके लिए बेहतर विकप्त होगा, जो क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से दुनिया में प्रसिद्ध है। अपने लाइफ पार्टनर के साथ सर्दियों में यहां हनीमून के लिए जाना आपके लिए यादगार पल होगा। इस बेहद पॉपुलर हिल्स स्टेशन पर देशी-विदेशी पयर्टकों का हमेशा जवामड़ा लगा रहता है।

ऊटी में घास के मैदान, सुखदायक वातावरण, शांत मौसम आपका दिल जीत लेंगे। यहां पर आपको बहुत से खूबसूरत पयर्टक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार पल साबित होगा। ऊटी भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।

PC:herzindagi

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से गरीब लोगों के हित में कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में प्रधानमंत्री आवास योजना भी एक है। इस योजना के माध्यम से केन्द्र सरकार की ओर से गरीब और पिछड़े वर्ग से जुड़े लोगों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाती है।

इस योजना के माध्यम से लाखों गरीब लोग अपना पक्का घर बनवा रहे हैं। आप प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ निर्धारित शर्तों के आधार पर ले सकते हैं। शर्तों का पालन नहीं होने पर आपका आवेदन रद्द किया जा सकता है।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं इस योजना का फायदा कौनसे लोग नहीं ले सकते हैं। जिन लोगों के पास खुद का पक्का मकान है, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। वहीं परिवार में किसी व्यक्ति के पास सरकारी नौकरी होने पर भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

PC:navbharattimes

इंटरनेट डेस्क। केरल का मुन्नार अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आपका सर्दी के मौसम में पत्नी के साथ हनीमून के लिए ही कही पर जाने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं। ये देश के सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशनों और बेस्ट विंटर्स हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है।

केरल का ये हिल स्टेशन मैरिड लाइफ की शुरूआत करने के लिए देश की सबसे अच्छी जगह है। मुन्नार में चाय के बागान, कोहरे से घिरे पहाड़ और ढेरों रोमांटिक रिसोर्ट आपका मिल जाएंगे। इससे आपका हनीमून टूर यादगार बन जाएगा। इस पर्यटक स्थल पर आपको एक्सेल हाउसबोट्स मिलेंगी, जिस पर आपको सुहाने मौसम में नदी पर प्यार भरा वक्त गुजारने का मौका मिलेगा।

मुन्नार एक हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ जगहों में से एक है। विशेष रूप से सर्दी में यहां बहुत ही प्यारा मौसम होता है। आपको आज ही अपनी पत्नी के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। यहां जाने से आपका पार्टनर भी खुश हो जाएगा।

PC:holidayrider,tripadvisor

इंटरनेट डेस्क। आप भी वॉट्सऐप यूज करते होंगे और देश ही क्या दुनिया के 180 देशा में इसका यूज होता है। ऐसे में मेटा के मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने एक बड़ी रिपोर्ट जारी की है। बता दे की इस रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है वो बड़ा ही चौका देने वाला है। बताया जा रहा है की मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने अपनी मासिक रिपोर्ट शेयर की है।

इस रिपोटर्स से पता चला है कि आईटी नियमों के अनुपालन में ऐप ने सितंबर के दौरान 71.1 लाख खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें से 25.7 लाख खातों को यूजर्स को कंपनी द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो वाट्सऐप ने नियमों के उल्लंघन को लेकर भारत में सितंबर के दौरान 71.1 लाख अकाउंट पर प्रतिबंध लगाए हैं। मैसेजिंग प्लेटफार्म की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

pc- abp news

इंटरनेट डेस्क। अगर आप सर्दी के मौसम में अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिए खूबसूरत पयर्टक स्थल पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए गोवा शानदार विकल्प साबित होगा। गोवा देश के बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। ये देश के सबसे एग्जॉटिक हनीमून डेस्टिनेशन के नाम से जाना जाता है।

सर्दी के मौसम में यहां पर हनीमून कपल्स की भीड़ रहती है। गोवा में आपको पत्नी के साथ कई सारे सुंदर बीचेस पर घूमने का मौका मिलेगा। वहीं यहां का सुहाना मौसम, बेशुमार व्यंजन, मस्ती से भरा माहौल आपका दिन खुश कर देंगे। यहां पर आपको हर वह चीज मिलेगी जो कि आपके हनीमून को स्पाइसी बना देंगी।

यहां के सुंदर बीचेज पर आपको पत्नी के साथ रोमांटिक पल बिनाने का मौका मिलेगा। ये बीच आपको शांत माहौल के साथ साथी के साथ प्यार में डूबने का मौका भी देते हैं। गोवा में आप पत्नी के साथ सनबाथ, स्पा, फ्लोटिंग टेंट आदि का मजा ले सकते हैं।

PC:herzindagi

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल राज्य भी अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। आज हम यहां के उत्तर में पूर्वी हिमालय की तलहटी में स्थित दार्जलिंग के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो सर्दी के मौसम में हनीमून पर जाने के लिए देश की बेस्ट जगहों में से एक है।

विभिन्न बौद्ध मठों और हिमालय की आकर्षित चोटियों से घिरा हुआ ये पयर्टक स्थल न्यू मैरिड कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय है। इस पयर्टक स्थल पर प्रति वर्ष सर्दी के मौसम में कपल्स की बड़ी संख्या हनीमून मनाने के लिए आती है।

पश्चिम बंगाल का ये खूबसूरत पर्यटक स्थल हिमालय की आकर्षक चोटियों से लेकर चाय के बागानों तक, बौद्ध मठों और पर्यटक स्थल से लेकर एडवेंचर एक्टिविटीज के कारण नवविवाहितों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहता है। यहां की हनीमून ट्रिप आपके लिए यादगार साबित होगा।आप आज ही अपने जीवनसाथी के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लें।

PC:holidayrider